Farrukhabad news तेज धार के सामने सिंचाई विभाग ने कसी कमर, बंबू क्रेट से थामेंगे कटान की रफ्तार—कई मकान पहले ही गंगा में समा चुके
कायमगंज/शमशाबाद, फर्रुखाबाद।
गंगा की उफनती धार अब समैचीपुर चितार गांव की जमीन को निगलने पर आमादा है। तेज कटान ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। देखते ही देखते कई पक्के मकान और झोपड़ियां गंगा की धारा में समा चुकी हैं। गांव के हालात लगातार बिगड़ते देख अब सिंचाई विभाग ने कटान रोकने की कवायद तेज कर दी है। कटान प्रभावित हिस्सों पर बंबू क्रेट लगाए जाएंगे। इसके लिए गांव में बड़ी मात्रा में बांस और बोरियां पहुंचा दी गई हैं।
समैचीपुर चितार गांव गंगा की तेज धार के मुहाने पर बसा होने के कारण लगातार खतरे की जद में है। गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही धार का दबाव गांव की ओर बढ़ रहा है। हाल के दिनों में कटान ने जिस तेजी से रफ्तार पकड़ी, उससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कभी आबाद रहने वाला गांव अब गंगा के कटान की मार से सहमा हुआ है। बाढ़ और कटान के खतरे के चलते कई परिवार गांव छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जा चुके हैं।
बताया गया कि बाढ़ से पहले गांव में बड़ी संख्या में परिवार रहते थे, लेकिन लगातार बढ़ते खतरे के बीच अब करीब 45 परिवार ही गांव में रह गए हैं। गंगा की धार ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की आंखों के सामने उनकी मेहनत की कमाई से खड़े किए गए आशियाने नदी में समाते चले गए। इससे गांव में हर समय अनहोनी की आशंका बनी हुई है।
डीएम के दौरे के बाद 16 परिवार शरणालय भेजे गए
कटान की गंभीर स्थिति को देखते हुए बीते मंगलवार को जिलाधिकारी ने गांव पहुंचकर मौके का जायजा लिया था। उन्होंने कटान प्रभावित क्षेत्र की स्थिति देखी और ग्रामीणों की परेशानी जानी। डीएम के निर्देश के बाद प्रशासन ने 16 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर बनाए गए बाढ़ शरणालय में भेज दिया है।
हालांकि अभी भी करीब 45 परिवार गांव में ही डटे हुए हैं। लेखपाल पंकज सिंह के अनुसार ग्रामीणों को लगातार सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए समझाया जा रहा है। जिन परिवारों के मकान गंगा की धार से अपेक्षाकृत दूरी पर हैं, उन्हें भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों से कहा गया है कि यदि खतरा बढ़ता है तो बिना देर किए सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।
बांस और बोरियां बनीं ढाल, तैयार हो रहे बंबू क्रेट
गंगा के कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने अब बांस और बालू की बोरियों का सहारा लेने की तैयारी शुरू कर दी है। गांव में बड़ी मात्रा में बांस और बोरियां पहुंच चुकी हैं और बंबू क्रेट तैयार किए जा रहे हैं।
सिंचाई विभाग के एई विनोद कुमार और जेई सुखवंत सिंह राठौर ने बताया कि गांव के पास गंगा में तेजी से कटान हो रहा है। इसे देखते हुए बांस और बोरियों की खेप मंगाई गई है। तैयार किए जा रहे बंबू क्रेट में बालू की बोरियां भरकर कटान वाले स्थानों पर डाली जाएंगी। इससे नदी की तेज धार के सीधे दबाव को कम करने और कटान की रफ्तार को नियंत्रित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
ग्रामीणों की नजर अब प्रशासन की तैयारी पर
गंगा की धार लगातार जमीन काट रही है और ग्रामीणों के सामने सबसे बड़ा सवाल अपने आशियाने बचाने का है। सिंचाई विभाग की यह कवायद कितनी कारगर साबित होती है, यह आने वाले दिनों में साफ होगा। फिलहाल बांस और बोरियों से तैयार की जा रही सुरक्षा व्यवस्था ने ग्रामीणों में कुछ उम्मीद जरूर जगाई है।
लेकिन गंगा की रफ्तार देखकर ग्रामीणों की चिंता कम नहीं हुई है। एक तरफ नदी लगातार जमीन निगल रही है तो दूसरी तरफ ग्रामीण टकटकी लगाए प्रशासन की तैयारियों को देख रहे हैं। अब देखना होगा कि बंबू क्रेट गंगा की तेज धार के सामने कितनी मजबूत ढाल साबित होते हैं और क्या समय रहते समैचीपुर चितार को कटान के कहर से बचाया जा सकेगा।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आबकारी विभाग का अचानक एक्शन! शराब दुकानों पर पहुंची अफसरों की टीम, स्टॉक से लेकर CCTV तक खंगाला
KAIMGANJ NEWS –पुलगालिब से टीपी नगर तक चली जांच, ऑनलाइन भुगतान और स्टॉक रजिस्टर की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सातों दिन खुलें सरकारी बैंक, व्यापारियों पर लगने वाले अनावश्यक चार्ज हों खत्म!
KAIMGANJ NEWS –उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री के नाम सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन, एसडीएम[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रफ्तार का कहर: अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से 19 वर्षीय गौरव की मौत, पांच माह पहले ही दुल्हन बनकर आई थी काजल
KAIMGANJ NEWS –ननिहाल से लौटते समय पपड़ी गांव के पास हुआ भीषण हादसा, पत्नी और[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
KAIMGANJ NEWS –लुधैया पावर हाउस के पास हुआ दर्दनाक हादसा, परिवार के इकलौते कमाने वाले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS kampil
KAIMGANJ NEWS कम्पिल में 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS –चमन नगरिया गांव की घटना से मचा हड़कंप, परिजन गंभीर हालत में सीएचसी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news जनगणना-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, डीएम ने कार्मिकों को दिया सटीक आंकड़ों का मंत्र
Farrukhabad news–फर्रुखाबाद में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, 16 नवंबर से स्वगणना अभियान; दिसंबर से घर-घर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले मिठाइयों की शुद्धता पर खाद्य विभाग का शिकंजा, राधे स्वीट्स पर छापा!
KAIMGANJ NEWS –पृथ्वी दरवाजा स्थित दुकान से कलाकंद का नमूना भरा, लाइसेंस की हुई जांच;[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में तंबाकू कारोबारी के घर DGGI टीम पहुंचने की चर्चा, कारोबारियों में मची हलचल
KAIMGANJ NEWS –दो लग्जरी गाड़ियों से पहुंचे लोगों ने खंगाले दस्तावेज! पुलिसकर्मियों और महिला पुलिसकर्मी[...]
Oct