KAIMGANJ NEWS गंगा के उफान से सिनौली की दहलीज पर पहुंचा सैलाब: खेतों में समंदर जैसा मंजर, अलर्ट मोड पर प्रशासन

Picsart 26 09 09 22 19 50 988

KAIMGANJ NEWS पानी के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे जांबाज एसडीएम, बोले— “ग्रामीण बेफिक्र रहें, हर खतरे से निपटेगा प्रशासन”

​कायमगंज (फर्रुखाबाद) पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक हो रही लगातार बारिश के बाद उफनती गंगा का रौद्र रूप अब ग्रामीण अंचलों में दहशत पैदा करने लगा है। कटरी क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने से हालात बेकाबू होने की कगार पर पहुंच गए हैं। तहसील क्षेत्र के संवेदनशील गांव सिनौली में बाढ़ का मटमैला पानी खेतों को लीलते हुए आबादी की दहलीज तक आ धमका है। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आने से ग्रामीणों की सांसें अटकने लगी हैं। हालांकि, खतरे की घंटी बजते ही प्रशासनिक अमला पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया।

​सूचना मिलते ही एसडीएम अभिषेक वर्मा अपनी टीम के साथ कमर कसकर खुद ग्राउंड जीरो पर उतर आए। नायब तहसीलदार मोहम्मद हसीन और क्षेत्रीय लेखपाल आकाश शुक्ला को साथ लेकर एसडीएम ने पानी से घिरे सिनौली गांव का सघन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कीचड़ और पानी की परवाह किए बिना मौके पर पहुंचकर एक-एक बिंदु की पड़ताल की।

Picsart 26 09 05 15 45 45 958

​खेत जलमग्न, दहलीज पर पानी लेकिन हौसले बुलंद

मौके पर हालात का मुआयना करने के दौरान पाया गया कि सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न होकर पानी में समा चुकी हैं। बाढ़ का पानी गांव के बाहरी हिस्से में बने कुछ मकानों की दीवारों से सटकर बह रहा है, हालांकि गनीमत यह रही कि सैलाब अभी कमरों और रिहाइश के भीतर दाखिल नहीं हुआ है। बुधवार को गंगा के तेवर में हल्का ठहराव देखने को मिला, जिससे ग्रामीणों ने थोड़ी राहत की सांस जरूर ली, लेकिन सिर पर मंडराता खतरा अभी टला नहीं है।

​ग्रामीणों ने कहा जरूरत नहीं, फिर भी एसडीएम बोले— “कोई रिस्क नहीं, तुरंत लगाओ नाव”

निरीक्षण के दौरान एसडीएम अभिषेक वर्मा ने खुद चौपालनुमा अंदाज में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनके हाल-चाल जाने। जब एसडीएम ने आवागमन और जलभराव की स्थिति पूछी, तो ग्रामीणों ने कहा कि वे अभी पैदल निकल रहे हैं और तत्काल नाव की दरकार नहीं है। इसके बावजूद एसडीएम ने जरा सी भी लापरवाही की गुंजाइश न छोड़ते हुए मातहतों को सख्त निर्देश दिए कि एहतियात के तौर पर गांव में तुरंत नाव की व्यवस्था कराई जाए, ताकि रात-बिरात किसी की तबीयत बिगड़ने या अचानक जलस्तर बढ़ने पर तत्काल रेस्क्यू किया जा सके।

​लापरवाही बर्दाश्त नहीं, बाढ़ चौकियों को 24 घंटे अलर्ट रहने का फरमान

एसडीएम ने मौके से ही बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों और लेखपाल को कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि निगरानी में रत्ती भर भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जलस्तर के उतार-चढ़ाव और सिनौली समेत आसपास के इलाकों की पल-पल की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को भेजने के आदेश दिए गए हैं।

​अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए अपना हेल्पलाइन और संपर्क नंबर साझा किया और कहा कि प्रशासन आधी रात को भी उनकी सुरक्षा के लिए मुस्तैद है। किसी भी आपात स्थिति या जलस्तर में अचानक उछाल आने पर तुरंत सूचित करें, सहायता बिना किसी देरी के चौखट पर पहुंचेगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS समाधान दिवस में जमीन के झगड़ों की गूंज! चार फरियादियों ने लगाई गुहार, मौके पर सिर्फ एक शिकायत का निपटारा

KAIMGANJ NEWS –पति की मौत के बाद खेत पर कब्जे की कोशिश का आरोप, निहास[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में मच्छर भगाने का लोशन पीने से युवक की हालत बिगड़ी, सीएचसी में कराया गया भर्ती

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में मच्छर भगाने का लोशन पीने से युवक की हालत बिगड़ी, सीएचसी[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news किसानों के हक की हुंकार! फर्रुखाबाद में गरजी भाकियू टिकैत, कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया जोरदार प्रदर्शन

Farrukhabad news –गन्ने के दाम बढ़ाने से लेकर एसआईआर रद्द करने तक उठीं आवाजें, राष्ट्रपति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी चुनाव में मतदान की हलचल तेज, शिक्षकों ने उठाई हक और अधिकार की आवाज, सुरक्षा के कड़े पहरे में पड़ रहे वोट

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर मतदान जारी, सुबह दस[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फर्रुखाबाद में एमएलसी चुनाव की वोटिंग शुरू, 11 केंद्रों के 30 बूथों पर कड़ा पहरा

Farrukhabad news–11 केंद्रों के 30 बूथों पर वोटिंग जारी, डीएम-एसपी ने संभाली निगरानी; शाम चार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भरत मिलाप की शाम कविताओं के नाम, हास्य-व्यंग्य और वीर रस ने बांधा समां

KAIMGANJ NEWS –सीपी गेस्ट हाउस में देर रात तक गूंजती रहीं तालियां, कवियों की रचनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा शमशाबाद, प्रभु श्रीराम ने किया रावण का अंत

Farrukhabad news–लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध, संजीवनी प्रसंग और राम-रावण संग्राम के मंचन ने बांधा समां, आतिशबाजी से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भाईचारे की मिसाल बना कायमगंज का भरत मिलाप, श्रीराम-भरत के मिलन ने भावुक किए श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS पुरानी गल्ला मंडी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14 वर्ष के वनवास के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes