KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और राष्ट्रसेवा से जोड़ते हुए विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की ओर से कस्बे में विशेष रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। टीम ने सरकारी अस्पताल, कस्बा पुलिस चौकी और कचहरी पहुंचकर पुलिसकर्मियों, चिकित्सकों, अस्पताल कर्मचारियों, मरीजों और अधिवक्ताओं को राखियां बांधीं। इस दौरान सभी से समाज, देश और वंचित वर्ग के हित में तत्परता से सेवा करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरकारी अस्पताल से हुई। मातृ शक्ति की जिला सह संयोजिका प्रगति तिवारी के नेतृत्व में दुर्गा वाहिनी की बहनों समीक्षा, आकांक्षा, मुस्कान, खुशबू और आयुषी ने अस्पताल अधीक्षक डॉ. विपिन सिंह, महिला चिकित्सक डॉ. मधु अग्रवाल, डॉ. अम्बरीष, बीपीएम मोहित गंगवार, विनय मिश्रा, सहायक कर्मचारी मुस्कान आर्य, अखिलेश कुमार सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारियों और मरीजों को राखियां बांधीं।
राखी बांधते समय मातृ शक्ति की बहनों ने चिकित्सकों और कर्मचारियों से समाज एवं देश के जरूरतमंद लोगों की सेवा में हमेशा तत्पर रहने का संकल्प लिया। वहीं मरीजों को जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं देते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। अस्पताल परिसर में हुए इस कार्यक्रम से रक्षाबंधन के पर्व का सामाजिक और मानवीय संदेश भी देखने को मिला।
इसके बाद टीम कायमगंज की कस्बा पुलिस चौकी पहुंची। यहां पुलिसकर्मियों विजय कुमार, आशीष मिश्रा, सचिन कुमार, आशीष यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों को राखियां बांधी गईं। मातृ शक्ति की बहनों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनसे प्राण-प्रण से समाज और देश की सुरक्षा करने का संकल्प लिया। पुलिसकर्मियों ने भी बहनों को उनकी सुरक्षा और सम्मान के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम का अगला पड़ाव कायमगंज कचहरी रहा। टीम के अधिवक्ता प्रिंस भारद्वाज के साथ मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की बहनों ने अधिवक्ताओं को राखियां बांधीं। इस दौरान राखी की दक्षिणा के रूप में वंचित और पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने में हरसंभव सहयोग करने का संकल्प लिया गया।
कचहरी में अधिवक्ता शिवांश तिवारी, मुकेश, बृजेश कुमार, ब्रजेश राजपूत, प्रदीप, आकाश यादव, रत्नेश दीक्षित और नितिन चतुर्वेदी सहित अन्य अधिवक्ताओं को राखी बांधी गई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा, सेवा, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है।
कार्यक्रम की व्यवस्था में बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख आकाश कट्टर हिन्दू तथा विश्व हिंदू परिषद के जिला गौरक्षा प्रमुख नूतन सहित कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। कार्यक्रम में मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की बहनों की सक्रिय सहभागिता रही।
रक्षाबंधन के इस अनूठे आयोजन में राखी के धागे के साथ सेवा, सुरक्षा और न्याय का संकल्प भी जुड़ा नजर आया। अस्पताल में सेवा, पुलिस चौकी पर सुरक्षा और कचहरी में न्याय—तीनों स्थानों पर पहुंचकर मातृ शक्ति ने पर्व को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने का संदेश दिया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct