KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर खिले बच्चों के चेहरे, हुनर ने लूटी महफिल राखी, मेहंदी और पतंग प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा; बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, गूंजा भाई-बहन के प्रेम का संदेश

IMG 20260825 WA0195

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। पट्टिया लेन, कम्पिल रोड स्थित किरन पब्लिक स्कूल में 24 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व उत्साह, उमंग और भारतीय संस्कृति की छटा के बीच धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का ऐसा रंग बिखेरा कि पूरा माहौल उत्सवमय हो उठा।
रक्षाबंधन के अवसर पर विभिन्न वर्गों के छात्र-छात्राओं के लिए राखी बनाओ, मेहंदी रचाओ और पतंग बनाओ प्रतियोगिताएं कराई गईं। बच्चों ने आकर्षक रंगों और कल्पनाशीलता से सुंदर-सुंदर राखियां व रंग-बिरंगी पतंगें तैयार कर अपनी कला का परिचय दिया। वहीं छात्राओं ने हाथों पर मनमोहक मेहंदी रचाकर भारतीय संस्कृति की खूबसूरती को उकेरा।

IMG 20260825 WA0197
समारोह में विद्यालय की प्रबंधक कल्पना गंगवार, प्रधानाचार्या राधिका नायर और कोऑर्डिनेटर जयन राजन की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान विद्यालय की बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का संदेश दिया। राखी बांधने के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी।
विद्यालय की प्रबंधक कल्पना गंगवार ने कहा कि रक्षाबंधन महज कलाई पर बांधा जाने वाला धागा नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, स्नेह और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों को भारतीय परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने का भी काम करते हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में गतिविधि प्रभारी विक्रांत सिंह व अंजना जयन, कला एवं रचनात्मक प्रभारी शिवानी राठौर, आरजू गंगवार व आकांक्षा सैनी, मीडिया प्रभारी हीरा अंसारी, शिक्षक शाहरुख अली, अजमत अली, अतुल प्रताप, हरिद्वार, निखिल व नीरज अग्निहोत्री तथा शिक्षिकाओं अंजू बाथम, आशिका, मंजू, पूजा, पूनम, खुशी और फराह खान का महत्वपूर्ण योगदान रहा। लिपिक उमाकांत वर्मा और कंप्यूटर संचालक रवि कुमार ने भी व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
अंत में प्रधानाचार्या राधिका नायर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं का आभार जताया तथा विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

 

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes