KAIMGANJ NEWS घर से गायब हुई 17 वर्षीय युवती का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

IMG 20260820 WA01341

KAIMGANJ NEWS –संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत, मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई गई युवती; देर रात तक परिजन करते रहे तलाश, सुबह खबर मिलते ही मचा कोहराम
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
संदिग्ध परिस्थितियों में मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही 17 वर्षीय युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवती का शव गुरुवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला। शव की पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि युवती बीती शाम अचानक घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने देर रात तक उसकी आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह रेलवे ट्रैक के पास शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव नगला मुकुट निवासी आमोद शर्मा की 17 वर्षीय पुत्री कोमल बीती शाम घर से अचानक गायब हो गई थी। परिजनों के मुताबिक कोमल मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिवार के लोगों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारी में उसकी तलाश शुरू की। देर रात तक खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल सका।
गुरुवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक के पास एक युवती का शव पड़ा होने की जानकारी आसपास से गुजर रहे लोगों को हुई। लोगों ने शव को देखा तो उसकी पहचान कोमल के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव का माहौल गमगीन हो गया।

Picsart 26 08 12 14 28 33 704
12वीं पास की थी कोमल
मृतका के बड़े भाई कौशल ने बताया कि कोमल ने इसी वर्ष कक्षा 12 की परीक्षा पास की थी। वह फिलहाल घर पर ही रहती थी। परिवार के अनुसार बीती शाम वह घर से निकल गई थी, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी। सुबह रेलवे ट्रैक के पास शव मिलने की खबर मिली तो परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।
जयपुर में सिलाई का काम करते हैं पिता
परिजनों ने बताया कि कोमल के पिता आमोद शर्मा सिलाई का काम करते हैं और वर्तमान में जयपुर में रहकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। घर पर उनकी पत्नी सोनी देवी, बड़ा बेटा कौशल, बेटी कोमल और छोटा बेटा गगन रहते हैं। घटना की जानकारी पिता को भी दे दी गई है।
युवती की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य परिस्थितियां थीं, इसे लेकर परिजन भी स्तब्ध हैं। सूचना पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes