KAIMGANJ NEWS –जहरीली गैस ने थामी रेस्क्यू की रफ्तार, ऑक्सीजन मास्क लगाकर कुएं में उतरा सिपाही; हालत गंभीर, लोहिया अस्पताल रेफर
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
रसीदाबाद बल्लभ गांव में गुरुवार दोपहर उस समय चीख-पुकार मच गई, जब स्कूल से घर लौट रही पांच वर्षीय मासूम सौम्या पुराने कुएं की पटिया टूटने से करीब 60 फुट नीचे जा गिरी। कुएं में पानी नहीं था, लेकिन जहरीली गैस के कारण रेस्क्यू अभियान बेहद जोखिम भरा हो गया। ग्रामीणों से लेकर पुलिस और दमकल कर्मियों तक ने बच्ची को निकालने के कई प्रयास किए, मगर सफलता नहीं मिली। आखिरकार सिपाही मनोज ने ऑक्सीजन मास्क लगाकर रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर बच्ची को बाहर निकाला। करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद बच्ची को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल भेजा गया।

कोतवाली क्षेत्र के जहानपुर गांव निवासी पवन कुमार की पांच वर्षीय बेटी सौम्या अपनी बड़ी बहनों अनन्या और लवन्या के साथ रसीदाबाद बल्लभ स्थित परिषदीय विद्यालय गई थी। परिजनों के अनुसार सौम्या का अभी स्कूल में नामांकन नहीं हुआ है। वह कभी-कभार अपनी बहनों के साथ स्कूल चली जाती थी। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे छुट्टी होने के बाद वह अपनी बहनों और गांव की पूजा, सपना, गौरी, परी समेत अन्य बच्चों के साथ घर लौट रही थी।
पटिया पर चढ़ते ही टूटा सहारा
गांव में सड़क किनारे वर्षों पुराना कुआं बना है। कुएं के ऊपर पटिया पड़ी हुई थी। बच्चे वहां पहुंचे तो सौम्या पटिया पर चढ़ गई। अचानक पटिया टूट गई और मासूम करीब 50 फुट गहरे कुएं में जा गिरी। बच्ची के गिरते ही साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचा दिया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

परिवार के मुकेश और गुड्डू ने रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर बच्ची को निकालने की कोशिश की, लेकिन नीचे जहरीली गैस होने के कारण उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। मजबूर होकर उन्हें वापस आना पड़ा। ग्रामीणों ने तत्काल 112 पर सूचना दी।
35 फुट नीचे जाते ही फूलने लगी सिपाही की सांस
सूचना मिलते ही कोतवाली से क्राइम इंस्पेक्टर बी. यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों को जानकारी देने के बाद एसडीएम अभिषेक वर्मा, सीओ राजेश कुमार द्विवेदी और नायब तहसीलदार अनवर हुसैन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। एसडीएम के निर्देश पर 108 एंबुलेंस और सीएचसी की स्वास्थ्य टीम को बुलाया गया। डॉक्टर विपिन कुमार और डॉक्टर अमरेश कुमार समेत चिकित्सकों की टीम ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर मौके पर पहुंची।

पुलिस के सिपाही मनोज ने बच्ची को निकालने के लिए कुएं में उतरने का प्रयास किया। वह करीब 35 फुट नीचे पहुंचे ही थे कि जहरीली गैस के कारण उनकी सांस फूलने लगी। उन्हें तत्काल ऊपर खींच लिया गया। इस दौरान कुएं में झांक रहे ग्रामीणों और अधिकारियों को सौम्या नीचे दिखाई दे रही थी। बच्ची के जीवित होने से परिजनों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन उसे बाहर निकालना चुनौती बना रहा।
चौड़ा रास्ता न होने से दमकल भी बेबस
कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ कुएं में उतरने का प्रयास किया, लेकिन कुआं संकरा होने के कारण वे अंदर नहीं जा सके। कई प्रयासों के बाद भी बच्ची तक पहुंचने का रास्ता नहीं बन सका।
इस बीच एसडीएम ने चादर में रस्सी बांधकर बच्ची के लिए पानी नीचे भेजा। टॉर्च की रोशनी में देखा गया कि सौम्या ने पानी पी लिया। इससे रेस्क्यू टीम को भरोसा हुआ कि बच्ची हिम्मत बनाए हुए है।
ऑक्सीजन मास्क लगाकर फिर कुएं में उतरा सिपाही
आखिरकार सिपाही मनोज ने दोबारा कुएं में उतरने की तैयारी की। ऑक्सीजन सिलेंडर नीचे लटकाया गया और मनोज ने ऑक्सीजन मास्क लगाया। रस्सी के सहारे उन्हें धीरे-धीरे कुएं में उतारा गया। काफी सावधानी से नीचे पहुंचे मनोज ने मासूम को अपने कब्जे में लिया और उसे रस्सी के सहारे ऊपर लाने की प्रक्रिया शुरू की।
करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सौम्या को कुएं से बाहर निकाल लिया गया। मासूम के बाहर आते ही परिजनों की आंखों में आंसू छलक पड़े और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। स्वास्थ्य टीम ने मौके पर ही बच्ची को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद 108 एंबुलेंस से उसे लोहिया अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
परिजनों के मुताबिक सौम्या के पिता पवन कुमार दिल्ली में निजी नौकरी करते हैं, जबकि उसकी मां गांव में आशा कार्यकर्ता हैं।
रेस्क्यू के दौरान सिपाही और फौजी में भिड़ंत

बच्ची को कुएं से निकालने के दौरान मौके पर जमा भीड़ को हटाने को लेकर एक सिपाही और गांव के ही एक फौजी के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई। आरोप है कि फौजी ने सिपाही का कॉलर पकड़ लिया। स्थिति बिगड़ती देख दरोगा और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों को अलग किया। सीओ के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो सका।
घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि द एंड टाइम्स न्यूज वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।
ब्यूरो चीफ—जयपाल सिंह यादव
दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!
Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना
KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिल्ली रूट पर PWD की ‘लापरवाही का दलदल’: रेलवे क्रॉसिंग के पास गहरे गड्ढों में फंसी हजारों जिंदगियां, गिट्टी डालने का दावा निकला खोखला
KAIMGANJ NEWS –आगरा, अलीगढ़ और राजस्थान को जोड़ने वाले हाईवे पर बिछा हादसों का जाल;[...]
Sep
DELHI NEWS
Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी
Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल
Farrukhabad news तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS चुनावी रंजिश में जयसिंहपुर में खूनी खेल: शराब के नशे में धुत दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, छत से बंदूक तान झोंकी दनादन फायरिंग
KAIMGANJ NEWS कोटेदार चयन की पुरानी अदावत को लेकर देर रात बरपा कहर, गोलियों की[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित
KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]
Sep