KAIMGANJ NEWS तिरंगे की शान में गूंजा राष्ट्रप्रेम, बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

IMG 20260815 WA0278 1

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीपी विद्या निकेतन के सभागार में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यालय की निदेशक श्रीमती मिथलेश अग्रवाल, प्रधानाचार्य योगेश चंद्र तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

IMG 20260815 WA0282

IMG 20260815 WA0284

ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहा कि देश की तरक्की में युवा पीढ़ी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने बच्चों से शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्र और समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने का आह्वान किया।

IMG 20260815 WA0300

विद्यालय की निदेशक मिथलेश अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों को भारत का इतिहास अवश्य पढ़ना चाहिए, ताकि वे स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष और वीर शहीदों के बलिदान को समझ सकें। उन्होंने शिक्षकों से भी बच्चों को देश के इतिहास, संस्कृति और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूक करने की अपील की।

विशिष्ट अतिथि प्रो. रामबाबू मिश्रा ने हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में अपनाने और उसके सम्मान को बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं प्रधानाचार्य योगेश चंद्र तिवारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए राष्ट्र एवं समाज के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

Picsart 26 08 13 12 38 56 204

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के उपप्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं और अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने विद्यालय परिसर में देशभक्ति, एकता और राष्ट्रप्रेम का जोश भर दिया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes