KAIMGANJ NEWS किरण पब्लिक स्कूल में पदग्रहण व वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से संपन्न—शानदार परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कायमगंज, संवाददाता। पटिया लेन, कंपिल रोड स्थित किरण पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को पदग्रहण समारोह 2026-27 एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं की शानदार परेड, मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कायमगंज के चेयरमैन डॉ. शरद गंगवार, विद्यालय संरक्षक डॉ. वीरेंद्र गंगवार, मैनेजर कल्पना गंगवार, विशिष्ट अतिथि कन्या विद्या पीठ कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य सुनीता सचान, प्रधानाचार्य राधिका नायर एवं कोऑर्डिनेटर जयन राजन ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया। प्रधानाचार्य राधिका नायर ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

परेड ने खींचा सबका ध्यान
पीटीआई शिक्षिका अल्पना यादव के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने अनुशासन और आत्मविश्वास से भरपूर शानदार परेड प्रस्तुत की। परेड की कदमताल और विद्यार्थियों के अनुशासन ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों को खूब प्रभावित किया।

पदग्रहण समारोह के दौरान नवनिर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं अतिथियों ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम में छात्रा अंजिता जयन ने शानदार क्लासिकल नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। वहीं अन्य विद्यार्थियों ने नृत्य, समूहगान सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. शरद गंगवार ने विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि अनुशासन, निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच सफलता की सबसे मजबूत नींव हैं। विद्यालय संरक्षक डॉ. वीरेंद्र गंगवार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मैनेजर कल्पना गंगवार ने विद्यालय की शैक्षणिक प्राथमिकताओं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि सुनीता सचान ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन अंजना जयन ने किया। आयोजन को सफल बनाने में कला एवं रचनात्मक प्रभारी शिवानी राठौर, आरजू गंगवार, आकांक्षा सैनी, मीडिया प्रभारी हीरा अंसारी, अंजना जयन, शिक्षक शाहरुख अली, अजमत अली, अतुल प्रताप, हरिद्वार, निखिल, नीरज अग्निहोत्री तथा शिक्षिकाओं अंजू बाथम, प्रगति, आशिका, मंजू, पूजा, पूनम, खुशी समेत कोऑर्डिनेटर जयन राजन, लिपिक उमाकांत वर्मा और कंप्यूटर संचालक रवि कुमार का सराहनीय योगदान रहा।
अंत में प्रधानाचार्य राधिका नायर ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ब्यूरो चीफ—जयपाल सिंह यादव
रिपोर्ट—दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct