Farrukhabad news चेयरपर्सन की जीत के जश्न में पूर्व चेयरमैन का हुआ स्वागत, नामित सभासद जितेन्द्र शाक्य भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नजर आए
पहले वीडियो और अब माला वाली तस्वीर ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल, सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चाओं की बहस
भाजपा कार्यकर्ताओं के एक वर्ग ने नाम न छापने की शर्त पर पुराने राजनीतिक संबंधों को लेकर उठाए सवाल
शमसाबाद/फर्रुखाबाद।
शमसाबाद नगर की सियासत में इन दिनों एक तस्वीर ने ऐसा तड़का लगा दिया है कि राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। चेयरपर्सन जोया फारूखी की जीत के जश्न के दौरान पूर्व चेयरमैन नदीम फारूखी के स्वागत की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में वर्तमान नामित सभासद जितेन्द्र शाक्य, पूर्व चेयरमैन नदीम फारूखी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। पूर्व चेयरमैन के गले में पड़ी बड़ी माला और साथ खड़े नामित सभासद की तस्वीर ने स्थानीय राजनीति में सवालों की नई फाइल खोल दी है।
मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि जितेन्द्र शाक्य की ओर से पूर्व में सपा से किसी तरह का संबंध होने से इनकार किए जाने की चर्चाएं रही हैं। ऐसे में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के साथ सामने आई तस्वीर को लेकर अब राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
पहले वीडियो ने मचाई थी हलचल, अब तस्वीर ने बढ़ाई बेचैनी
वायरल तस्वीर से पहले भी नदीम फारूखी के साथ जितेन्द्र शाक्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है। अब उसी क्रम में सामने आई माला वाली तस्वीर ने सियासी चर्चाओं को और हवा दे दी है। हालांकि वायरल वीडियो और तस्वीर से जुड़े तमाम राजनीतिक दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
कुछ स्थानीय राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा रही कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद सभासद की नाराजगी और असहजता को लेकर बातें हुई थीं। पत्रकारों से जुड़े कथित बयानों और जान-माल के खतरे की चर्चाएं भी सामने आईं, लेकिन इन दावों की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
भाजपा के भीतर से उठी आवाज—आखिर तस्वीर क्या संदेश दे रही?
वायरल फोटो ने भाजपा के कुछ स्थानीय कार्यकर्ताओं को भी सवाल उठाने का मौका दे दिया है। नाम न छापने की शर्त पर कुछ कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि पूर्व चेयरमैन और जितेन्द्र शाक्य के बीच पुराने राजनीतिक संबंध रहे हैं। कुछ कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पूर्व फैसलों और स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को लेकर भी नाराजगी जताई।
हालांकि ये सभी आरोप और दावे संबंधित कार्यकर्ताओं के हैं। इस संबंध में जितेन्द्र शाक्य और नदीम फारूखी का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।
‘नामित सभासद’ को लेकर भी सियासी चर्चा तेज
अब चर्चा का केंद्र केवल वायरल तस्वीर नहीं, बल्कि यह सवाल भी बन गया है कि सत्ता पक्ष से जुड़े पद और जिम्मेदारी हासिल करने वाले व्यक्ति को लेकर पार्टी के अंदर ही सवाल क्यों उठ रहे हैं?
भाजपा कार्यकर्ताओं के एक वर्ग का कहना है कि संगठन में किसी व्यक्ति को जिम्मेदारी देने से पहले उसके स्थानीय राजनीतिक संबंधों, सक्रियता और कार्यकर्ताओं के बीच उसकी स्वीकार्यता को भी गंभीरता से देखा जाना चाहिए। उनका तर्क है कि यदि पार्टी कार्यकर्ताओं में ही किसी नियुक्ति को लेकर असंतोष है तो भविष्य में इसका राजनीतिक असर पड़ सकता है।
एक तस्वीर… और खुल गई सियासत की पुरानी ‘फाइल’
शमसाबाद की राजनीति में तस्वीरें अब महज तस्वीरें नहीं रह गई हैं। पहले वीडियो और अब माला वाली तस्वीर ने पुराने राजनीतिक समीकरणों की चर्चा फिर से जिंदा कर दी है। एक तरफ सपा से किसी संबंध से इनकार की चर्चाएं और दूसरी तरफ पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के साथ लगातार सामने आ रहे फोटो-वीडियो—इन दोनों के बीच अब सियासी सवालों की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।
फिलहाल वायरल तस्वीर किसी सार्वजनिक कार्यक्रम की सामान्य तस्वीर है या इसके पीछे कोई राजनीतिक कहानी छिपी है, इसका जवाब संबंधित लोग ही बेहतर दे सकते हैं। लेकिन इतना जरूर है कि एक माला ने शमसाबाद की सियासत में ऐसी हलचल पैदा कर दी है, जिसकी गूंज अब भाजपा के अंदर तक सुनाई देने लगी है।
अब निगाहें भाजपा संगठन पर हैं कि वह इस पूरे मामले को किस नजरिए से देखता है और नामित सभासद जितेन्द्र शाक्य वायरल तस्वीर तथा उठ रहे राजनीतिक सवालों पर क्या सफाई देते हैं।
ब्यूरो चीफ—जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
रिपोर्ट—महेश वर्मा, शमसाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep