KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

Picsart 26 06 25 17 18 13 284

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन कायमगंज में गुरुवार सुबह जो नजारा देखने को मिला उसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। चार बच्चों की मां से शादी करने की जिद पर अड़ा एक युवक करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और नीचे उतरने से साफ इनकार कर दिया। युवक की एक ही मांग थी—”मेरी प्रेमिका को यहां बुलाओ, तभी मैं नीचे उतरूंगा।”
घटना नगर के पुल ग़ालिब क्षेत्र की है, जहां सुबह लगभग छह बजे लोगों की नजर अचानक मोबाइल टावर पर चढ़े युवक पर पड़ी।

देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
टावर पर चढ़े युवक की पहचान उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद के थाना डोरी हार क्षेत्र निवासी चंदन शेखावत के रूप में हुई है। हैरानी की बात यह रही कि टावर पर चढ़ने के बाद युवक ने स्वयं ही डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी कि वह मोबाइल टावर पर चढ़ चुका है।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल और दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मोबाइल फोन के जरिए युवक से बातचीत की तो उसके प्रेम प्रसंग की पूरी कहानी सामने आई।
युवक ने बताया कि वह नगर के एक सर्राफा व्यापारी के यहां काम करता था। उसी घर में एक महिला खाना बनाने आती थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध हो गए। युवक का दावा है कि वह महिला से शादी करना चाहता है।
बताया गया कि पिछले वर्ष दिसंबर माह में भी युवक उक्त महिला को अपने साथ लेकर चला गया था। उस समय परिजनों की शिकायत पर पुलिस सक्रिय हुई थी, जिसके बाद महिला वापस लौट आई थी। बाद में महिला अपने पति के साथ गाजियाबाद जाकर रहने लगी।
महिला के दूर चले जाने से युवक पूरी तरह बौखला गया और गुरुवार सुबह सीधे मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। युवक लगातार पुलिस और आसपास मौजूद लोगों से कहता रहा कि जब तक उसकी प्रेमिका को मौके पर नहीं बुलाया जाएगा, वह नीचे नहीं उतरेगा।
करीब 200 फीट ऊंचे टावर पर युवक के चढ़ जाने से पुलिस और राहत-बचाव दल की चिंता बढ़ गई। किसी भी अनहोनी की आशंका को देखते हुए क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए गए।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। संबंधित महिला फिलहाल गाजियाबाद में बताई जा रही है, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद होने के कारण संपर्क नहीं हो पा रहा है। पुलिस लगातार युवक को समझाने-बुझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रही है।
घटना पूरे दिन क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। लोग इसे “इश्क का हाईवोल्टेज ड्रामा” बताते हुए तरह-तरह की चर्चाएं करते नजर आए।
ब्यूरो रिपोर्ट : जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”

Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत

KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा

KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes