KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत

Picsart 26 05 30 18 48 55 391

KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा वाहन बना काल
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर शनिवार को बरझाला गेट के निकट हुए भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन और बाइक की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार युवक करीब 25 फीट दूर जा गिरा और उसका शव क्षत-विक्षत हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी सौरभ शर्मा (30) पुत्र स्व. राजेश शर्मा शनिवार को कंपिल क्षेत्र में लकवे की दवा लेने गया था। दवा लेकर वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर बरझाला गेट के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक छोटा हाथी वाहन से उसकी बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि सौरभ बाइक समेत हवा में उछलकर करीब 25 फीट दूर जा गिरा। हादसे के बाद सड़क पर दर्दनाक मंजर देखने को मिला। युवक के शरीर के अंग और मांस के लोथड़े लगभग 40 फीट तक बिखर गए। उसकी बाइक भी पूरी तरह चकनाचूर हो गई।
बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल छोटा हाथी वाहन में शराब की पेटियां लदी हुई थीं और वह फर्रुखाबाद से कायमगंज की ओर जा रहा था, जबकि सौरभ कायमगंज से अपने गांव सुल्तानपुर लौट रहा था।
हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा कर लिया और कुछ दूरी पर वाहन समेत चालक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। जवान बेटे का शव देखते ही मां स्नेहलता बेसुध हो गईं और परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया गया है कि सौरभ चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसकी बहन रागिनी की शादी हो चुकी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में शामिल वाहन को भी हिरासत में ले लिया गया है।
क्राइम इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल छोटा हाथी वाहन और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एक नजर में
बरझाला गेट के पास हुआ भीषण सड़क हादसा
छोटा हाथी और बाइक की आमने-सामने टक्कर
30 वर्षीय सौरभ शर्मा की मौके पर मौत
25 फीट दूर उछलकर गिरा युवक
वाहन में शराब की पेटियां होने की चर्चा
भाग रहे चालक को राहगीरों ने दबोचा
पुलिस ने वाहन व चालक को लिया हिरासत में
जवान बेटे की मौत से सुल्तानपुर गांव में मातम पसरा है, वहीं हादसे की भयावहता की चर्चा पूरे इलाके में बनी हुई है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes