KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मकान की छत पर कार्य कर रहा एक मजदूर ऊपर से गुजर रही 33 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। जानकारी के अनुसार गांव निवासी शिवकांत पाल के मकान पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान मजदूर इन्द्रजीत (30 वर्ष) पुत्र राजेश कुमार कठेरिया छत पर कार्य कर रहा था। बताया जाता है कि काम करते समय उसका संपर्क मकान के ऊपर से गुजर रही 33 केवी हाईटेंशन लाइन से हो गया। तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और नीचे गिर पड़ा। हादसे के तुरंत बाद परिजन एवं स्थानीय लोगों ने घायल मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कायमगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसके चलते उसे बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि आबादी क्षेत्र और मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनें लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षा संबंधी शिकायतें और मांगें पूर्व में भी संबंधित विभाग तक पहुंचाई गई थीं, लेकिन समस्या के समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कराने, घायल मजदूर को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा आबादी क्षेत्रों में गुजर रही हाईटेंशन लाइनों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। घटना के बाद गांव में चिंता और भय का माहौल व्याप्त है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct