KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा

IMG 20260526 WA0313

KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली ठंडक
कायमगंज।
भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से बेहाल राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा सराहनीय पहल करते हुए शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राह चलते लोगों को तरबूज एवं रूह आफजा से निर्मित ठंडा शरबत वितरित कर गर्मी से राहत दिलाई गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम ने किया। इस दौरान व्यापारियों एवं पदाधिकारियों ने राहगीरों को रोक-रोककर शरबत पिलाया और भीषण गर्मी में मानव सेवा का संदेश दिया। शरबत वितरण स्थल पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली।
कार्यक्रम के प्रमुख सहयोगी नगर उपाध्यक्ष विशाल गुप्ता (विशाल मोबाइल प्लाजा) रहे, जिनके सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। व्यापारियों ने कहा कि इस भीषण गर्मी में इंसानियत और सेवा भावना ही सबसे बड़ा धर्म है।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सरवन कौशल, मनोज गुप्ता, गौरव अग्रवाल, मनीष अरोड़ा, श्यामू गुप्त, राजमंगल दीक्षित, हिमांशु शर्मा, पारस गुप्ता, सागर गुप्ता, अन्नू गुप्ता, अक्षत गंगवार, दक्ष गंगवार, आयुष गुप्ता, बासु, हर्षित गुप्त, अनिकेत सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने लोगों से गर्मी में सावधानी बरतने, अधिक पानी पीने तथा जरूरतमंदों की मदद करने की अपील भी की।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes