Farrukhabad news खाद मांगने पहुंचे किसान पर हंगामे का आरोप फार्मर रजिस्ट्री को लेकर दुकान पर गाली-गलौज, पुलिस जांच में जुटी

Picsart 26 03 24 06 46 33 213 1

Farrukhabad news कंपिल, फर्रुखाबाद।
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव त्योरखास में खाद वितरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। खाद बीज विक्रेता ने एक किसान पर दुकान में घुसकर गाली-गलौज और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
गांव निवासी गौरव गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी “रोविन्स खाद बीज भंडार” नाम से दुकान है। शनिवार को गांव का एक किसान खाद लेने पहुंचा, लेकिन उसके पास फार्मर रजिस्ट्री नहीं थी। शासन के निर्देशों के अनुसार रजिस्ट्री के आधार पर ही खाद वितरण किया जा रहा है।
दुकान पर मौजूद गौरव के भाई ने किसान से रजिस्ट्री दिखाने को कहा तो वह भड़क उठा। आरोप है कि किसान ने दुकान में ही अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और झगड़ा करने पर उतारू हो गया।
शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे गौरव के बुजुर्ग पिता ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि किसान ने उनके साथ भी बदसलूकी की। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ब्यूरो चीफ : जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS महिला की जमीन पर फर्जीवाड़ा! बैंक से निकलवा लिया लोन, संपूर्ण समाधान दिवस में गूंजे कब्जे और धमकियों के मामले

KAIMGANJ NEWS 129 शिकायतें पहुंचीं तहसील, मौके पर सिर्फ 7 का निस्तारण, फरियादियों में भारी[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news खाद मांगने पहुंचे किसान पर हंगामे का आरोप फार्मर रजिस्ट्री को लेकर दुकान पर गाली-गलौज, पुलिस जांच में जुटी

Farrukhabad news कंपिल, फर्रुखाबाद। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव त्योरखास में खाद वितरण को लेकर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ट्रांसफार्मर फुंका, 18 घंटे तड़पे 250 घर

Farrukhabad news –भीषण गर्मी में बिजली गुल, इनवर्टर हुए फेल, रातभर जागते रहे लोग कंपिल,[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आधी रात अस्पताल पहुंचे डीएम, बदहाल व्यवस्थाओं पर जताई सख्ती

Farrukhabad news –गंदगी, बंद एसी और अव्यवस्थित व्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार फर्रुखाबाद, जनपद[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सेवानिवृत्त शिक्षकों की विदाई में छलका दर्द, सम्मान समारोह में गूंजी पेंशन भुगतान की मांग

Farrukhabad news- 31 मार्च को रिटायर हुए 56 शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान, लेकिन देयक और पेंशन[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सिटी मजिस्ट्रेट फर्रुखाबाद बनीं पारुल तरार, प्रदेश सरकार ने किए बड़े प्रशासनिक फेरबदल

Farrukhabad news लखनऊ/फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news नारी शक्ति के समर्थन में गरजे व्यापारी, 33% महिला आरक्षण लागू करने की उठी बुलंद आवाज

Farrukhabad news सशक्त नारी से ही बनेगा सशक्त राष्ट्र” — व्यापार संगठन ने राज्यपाल को[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यापारियों का हल्लाबोल: ‘खाद्य विभाग की गुंडागर्दी अब नहीं सहेगा व्यापारी’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में गरजे कारोबारी: SDM को सौंपा ज्ञापन, बोले—सैंपलिंग के नाम पर उत्पीड़न[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes