Farrukhabad news लखनऊ/फर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में उप जिलाधिकारी के पद पर तैनात रही श्रीमती पारुल तरार को नगर मजिस्ट्रेट फर्रुखाबाद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके आगमन से जनपद की प्रशासनिक व्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रदेश सरकार द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार कई जनपदों में अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। शासन ने प्रशासनिक कसावट, बेहतर कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की निगरानी को ध्यान में रखते हुए यह फेरबदल किया है।
तबादलों की सूची में श्री दीपेन्द्र को प्रयागराज नगर निगम से हटाकर स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में प्रधानाचार्य एवं सचिव, प्रबंध समिति उ०प्र० स्पोर्ट्स कॉलेज सोसाइटी बनाया गया है। वहीं श्री सत्य प्रकाश-3 को एटा से संतकबीरनगर, श्रीमती अंजुम बी को गाजियाबाद से बदायूँ तथा श्री प्रशान्त तिवारी को आगरा से हाथरस भेजा गया है।
इसके अतिरिक्त श्री सौरभ भट्ट को गाजियाबाद से अलीगढ़, श्री नितीश कुमार सिंह को सीतापुर से जालौन, श्री विशु राजा को फिरोजाबाद से अयोध्या तथा सुश्री शुभांगी शुक्ला को आगरा से भदोही में नई जिम्मेदारी दी गई है।
सरकार ने खेल, सहकारिता और नगरीय प्रशासन से जुड़े विभागों में भी बदलाव करते हुए डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय को खेल निदेशालय में उप निदेशक (प्रशासन) तथा श्री धीरेन्द्र सिंह को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ में प्रधान प्रबंधक नियुक्त किया है , इसके अलावा कई और तबादले किए गए हैं ।
फर्रुखाबाद में नगर मजिस्ट्रेट के रूप में पारुल तरार की नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव का लाभ जनपद में कानून व्यवस्था, राजस्व कार्यों तथा जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने में मिलेगा। प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को सरकार की कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct