KAIMGANJ NEWS –हरिद्वार में होने वाली महापंचायत और राष्ट्रीय चिंतन शिविर को सफल बनाने पर भी हुई चर्चा
फर्रुखाबाद, 11 मई 2026
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की एक महत्वपूर्ण किसान पंचायत सोमवार को सीओ ऑफिस रेलवे क्रॉसिंग, चीनी मिल रोड स्थित संगठन कार्यालय पर आयोजित की गई। पंचायत की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अली कायम ने की। बैठक में मुख्य रूप से स्मार्ट मीटर हटवाने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया। किसानों ने स्मार्ट मीटर को आम जनता और किसानों का “खून चूसने वाला मीटर” बताते हुए इसके विरोध में आवाज बुलंद की।
पंचायत के दौरान मौजूद किसानों और पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखते हुए कहा कि स्मार्ट मीटरों के कारण बिजली बिलों में अनियमित बढ़ोतरी हो रही है, जिससे ग्रामीण और किसान वर्ग आर्थिक रूप से परेशान है। किसानों ने सरकार से तत्काल स्मार्ट मीटर व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की मांग की।
बैठक में आगामी 12, 13 और 14 जून को हरिद्वार स्थित लालकोठी, उत्तराखंड में आयोजित होने वाली महापंचायत एवं राष्ट्रीय चिंतन शिविर को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। संगठन पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक समाप्त होने के बाद किसान पदाधिकारी और सदस्य नारेबाजी करते हुए बिजली पावर हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन बिजली विभाग के अधिकारियों को सौंपा। साथ ही क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से भी अधिकारियों को अवगत कराया गया।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष रागिब हुसैन खान, खालिद कादरी जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, इज़हारुद्दीन जिला सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, राहुल कुमार शाक्य तहसील अध्यक्ष कायमगंज, वीरेंद्र कुमार शाक्य तहसील संरक्षक, किशनपाल राजपूत, अशोक बाबा, जाहिर खान, सोहन खान, नगर सचिव कौनेन सिद्दीकी, सरवन राजपूत, अरविंद कुमार, रफीक बैंड, अंगद कुमार, रामदास राजपूत, रामनरेश शाक्य, रामलड़ैते शाक्य, रिजवान खान, हाशिम अली खान ग्राम अध्यक्ष शिवरई मठ, वारिस खान तहसील अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, असफर खान जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, अली अहमद, सालार खान, अजीत आजाद गौतम, लड्डन खान जिला संगठन मंत्री अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, संजीव कुमार यादव, राजबहादुर, उदयवीर सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
ब्यूरो रिर्पोट – जयपाल सिंह यादव – दानिश खान

UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”
Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत
KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा
KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May