KAIMGANJ NEWS पूर्व पालिकाध्यक्ष रीता गंगवार बोलीं — माँ ही बच्चों की प्रथम गुरु –
विद्यालय में रोबोटिक्स व स्पेनिश भाषा शिक्षा की जानकारी भी दी गई –
IAS, IPS, बैंकिंग, पुलिस व सीए क्षेत्र में सफल विद्यार्थियों की माताओं को किया सम्मानित ”
कायमगंज / फर्रुखाबाद।
सी.पी. विद्या निकेतन, कायमगंज में मातृदिवस के उपलक्ष्य में भावनाओं, संस्कारों और सम्मान से ओत-प्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अतिथियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रीता गंगवार रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि माँ बच्चे की प्रथम शिक्षक होती है, जिसके संस्कार जीवनभर उसका मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज की मजबूत नींव मातृशक्ति के त्याग एवं स्नेह पर टिकी होती है।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य दीपक जैना ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का अभिनंदन किया तथा मातृत्व के महत्व पर प्रकाश डाला।
विशिष्ट अतिथि श्रीमती सरस्वती वर्मा ने कहा कि माँ का प्रेम और समर्पण जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को माता-पिता का सम्मान करने एवं उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।
विद्यालय की निदेशिका डॉ. मिथलेश अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मातृदिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि माँ के प्रति सम्मान, श्रद्धा और कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार अपनाने और परिवार के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर चुके विद्यार्थियों की माताओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सुबूर खान (आईएएस), अभिषेक यादव (आईपीएस), मनु अग्निहोत्री (एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट, एचएसबीसी बैंक), आयुषी अग्रवाल (चार्टर्ड अकाउंटेंट) तथा मुस्कान गंगवार (सब-इंस्पेक्टर, यूपी पुलिस) की माताएं शामिल रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य आर.के. बाजपेई ने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय में संचालित रोबोटिक्स एवं स्पेनिश भाषा शिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में बच्चों की किताबी शिक्षा के साथ-साथ उनके मानसिक, शारीरिक और नैतिक विकास पर ध्यान देना भी अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गीत, कविता, नृत्य एवं अन्य रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की मुक्त कंठ से सराहना की।
समारोह में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट : -जयपालसिंह यादव – दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug