बाइक सवार लुटेरे व्यापारी से नकदी एवं जेवरात से भरा थैला लूट कर हुए फरार

Picsart 22 02 23 10 32 31 362

– कानून व्यवस्था की लचर स्थिति का फायदा उठाते हुए क्षेत्र में लुटेरों ने दिया इस दूसरी वारदात को अंजाम

शमशाबाद -फर्रुखाबाद 23 फरवरी 2022
की गई वारदात से ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो गुंडों तथा लुटेरों के लिए पुलिस तथा कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। भले ही इसके पीछे का राज कुछ भी हो, लेकिन लूट की इस दूसरी वारदात से पूरे कस्बा शमशाबाद सहित क्षेत्र में सुरक्षा के नाम पर प्रश्नचिन्ह तो लग ही रहा है । बताया गया कि कस्बा के मोहल्ला प्रधानिया टोला निवासी राजेंद्र प्रसाद उर्फ राजू की बाजार कला में सूरज प्रसाद सर्राफा एंड कृष्णा गारमेंट्स की दुकान है। सर्राफा व्यवसाई गत देर शाम अपनी दुकान बंद कर घर को जा रहे थे। उनके पास एक थैला था। जिसमें व्यापारी के अनुसार 90हजाररुपया नकद तथा लगभग 75हजार रुपया के जेवरात तथा दुकान एवं तिजोरी के साथ ही एक दूसरी दुकान की भी चाबी थी। सर्राफा कारोबारी अपनी दुकान से थोड़े ही दूर जा पाए थे। उसी समय पहले से घात लगाए बाइक सवार दो लुटेरे फिल्मी स्टाइल में उन पर टूट पड़े और पलक झपकते ही लुटेरों ने दुकानदार के हाथ से नकदी तथा जेवरात से भरा थैला छीन लिया ।घटना को अंजाम दे बेखौफ लुटेरे मौके से फरार हो गए। अचानक घटी घटना से राजेंद्र प्रसाद घबरा से गए थे। प्रकरण की सूचना तत्काल थाना पुलिस को दी गई । मौके पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वहां पास में ही लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर जानकारी करने का प्रयास किया। किंतु कुछ भी हाथ नहीं लगा। बता दें कि इसी थाना क्षेत्र में आज से लगभग 45 दिन पूर्व एक व्यापारी परिवार की महिला कंचन रस्तोगी से भी लाखों रुपए की लूट लुटेरों ने की। लेकिन आज तक पुलिस को इस मामले में भी खाली हाथ ही रहना पड़ा ।किसी भी घटना का सही पता न लगा पाने के कारण जहां पुलिस की सक्रियता पर जन सामान्य संदेह व्यक्त कर रहा है। वही रह -रह कर हो रही घटनाओं से क्षेत्र में भययुक्त माहौल में आक्रोश भी पनप रहा है।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes