KAIMGANJ NEWS संविधान शिल्पी बाबा साहब की 135वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, कायमगंज में निकली भव्य शोभा यात्रा

Picsart 26 04 14 17 22 28 951

KAIMGANJ NEWS -“जन चेतना दिवस” के रूप में मनाई गई जयंती, गगनभेदी नारों और आकर्षक झांकियों ने बांधा समां
कायमगंज / फर्रुखाबाद, 14 अप्रैल2026
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर कायमगंज नगर में उत्साह, श्रद्धा और जनसहभागिता का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर बौद्ध विहार पार्क स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Picsart 26 04 14 17 20 37 485

सुबह से ही श्रद्धालुओं का प्रतिमा स्थल पर तांता लगा रहा। लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर संविधान शिल्पी को नमन किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इसके बाद “जन चेतना दिवस” के रूप में जयंती मनाते हुए भव्य रैली निकाली गई।
शोभा यात्रा में शामिल झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इनमें बाबा साहब के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक चित्र, बड़े-बड़े होर्डिंग्स और सामाजिक संदेशों से सजी प्रस्तुतियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। रैली में शामिल युवा “बाबा साहब अमर रहें” जैसे गगनभेदी नारों के साथ पूरे जोश में नजर आए।

Picsart 26 04 14 17 19 25 712
यह शोभा यात्रा बौद्ध विहार कंपिल बाईपास मार्ग से प्रारंभ होकर टीपी चौराहा, नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए सराय पटेल और जटवारा रोड पहुंची। इसके बाद सहकारी चीनी मिल परिसर के प्रवेश द्वार स्थित दूसरी अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने पुनः माल्यार्पण कर बाबा साहब को नमन किया।
कार्यक्रम का मुख्य संयोजन बौद्ध महासभा द्वारा किया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक की पुत्री मारिया आलम अपने समर्थकों के साथ शामिल रहीं। साथ ही भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। कार्यक्रम में खुश नवाज खां, हास्य कवि सुनीत सिद्धार्थ, दुर्योधन, अमित उर्फ सोनू, पिंटू जाटव, रामगोपाल (शिक्षक), रामशंकर, रामसिंह एडवोकेट, रजनीश गौतम ,उपेंद्र लोधी, सनी गौतम, अनुज गौतम, हर्षवर्धन, अनुज वर्मा, चंद्रकांति, विजय लक्ष्मी, नंदनी (स्टूडेंट), अंजली गौतम, अनुपम जाटव, निशा गौतम, प्रेमवती, नीलम वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता, समानता और शिक्षा के संदेश गूंजते रहे। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
ब्यूरो चीफ – जयपाल सिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes