KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, 70 वर्षीय वृद्ध की हालत नाजुक

Picsart 26 03 24 06 46 33 213

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद, 14 अप्रैल026
तेज रफ्तार और लापरवाही का एक और खौफनाक उदाहरण सामने आया है। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर के पास मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक 70 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। घायल की पहचान जनपद बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र के गांव टिमरूआ निवासी मोहर सिंह (70) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने नाती चमन सिंह के साथ कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव महमदीपुर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे।
*घर लौटते समय हुआ हादसा*
सोमवार को शादी समारोह में शामिल होने के बाद मंगलवार को मोहर सिंह अपने नाती के साथ बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान शाहपुर गांव के पास सामने से आ रही दूसरी तेज रफ्तार बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोहर सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
*पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल*
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कायमगंज में भर्ती कराया गया।
*गंभीर हालत में फर्रुखाबाद रेफर*
सीएचसी कायमगंज में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. विपिन सिंह ने मोहर सिंह की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार वृद्ध की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।
*लापरवाही बनी हादसे की वजह*
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ब्यूरो रिपोर्ट : -जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes