KAIMGANJ NEWS तंबाकू गोदाम बना ‘कत्लखाना’: युवक की पीट-पीटकर हत्या प्रकरण में, महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

Picsart 26 04 14 16 43 43 009

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद
क्षेत्र के जौंरा रोड स्थित एक तंबाकू गोदाम में पुरानी रंजिश ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया था, जहां एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज घटना में मृतक का भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम उलियापुर निवासी बांकेलाल अपने भाई राजकुमार के साथ चोरी हुए भैंसा की तलाश में जौंरा रोड स्थित एक तंबाकू गोदाम पहुंचा था। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने दोनों भाइयों को गोदाम के भीतर बंद कर लिया और लाठी-डंडों से जमकर कर पीटा। इस हमले में बांकेलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। वहीं उसके भाई राजकुमार की हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में आक्रोश फैल गया। सोमवार को परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगभग 10 घंटे तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
मृतक के भाई विपिन की तहरीर पर पुलिस ने गोदाम मालिक संजय अग्रवाल सहित 13 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इनमें से आरोपी करन, पुष्पेंद्र और शनि की पत्नी पूनम को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि विवाद की शुरुआत आरोपियों की भतीजी के साथ हुई मारपीट से हुई थी, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को हिरासत में ले लिया जाएगा।
इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट :-जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes