KAIMGANJ NEWS उलियापुर हत्याकांड के बाद पुलिस महकमे में हलचल: – कायमगंज–मोहम्मदाबाद कोतवालों की अदला-बदली

Picsart 26 04 14 12 19 21 532

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद | 14 अप्रैल 2026
उलियापुर गांव में हुए चर्चित बांकेलाल हत्याकांड के बाद जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर उठे सवालों के बीच पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने तत्काल प्रभाव से कायमगंज और मोहम्मदाबाद कोतवालों की कुर्सियां बदल दी हैं।
बताया जा रहा है कि कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम उलियापुर में भैंसा चोरी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। इस दौरान लाठी-डंडों से हुए हमले में गांव निवासी बांकेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं उनके भाई राजकुमार घायल हैं और उनका उपचार जारी है।
घटना के बाद जब पोस्टमॉर्टम के पश्चात बांकेलाल का शव गांव पहुंचा, तो 13 अप्रैल को परिजनों ने आक्रोश में अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई और जमकर हंगामा हुआ। काफी समझाने-बुझाने और कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए, जिसे पुलिस की मौजूदगी में संपन्न कराया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने पहले ही मंडी चौकी प्रभारी बलवीर सिंह डागी को लापरवाही के आरोप में हटाकर पुलिस मॉनिटरिंग सेल भेज दिया था। इसके बाद अब कोतवाल स्तर पर भी बदलाव किया गया है।
कायमगंज कोतवाल मदन मोहन चतुर्वेदी को कोतवाली मोहम्मदाबाद भेजा गया है।
वहीं मोहम्मदाबाद कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला को कायमगंज कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हालांकि यह तबादला महज “कुर्सियों की अदला-बदली” के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि दोनों अधिकारियों को प्रभारी निरीक्षक के पद पर ही बरकरार रखा गया है। सूत्रों के अनुसार, यह फेरबदल उलियापुर कांड के बाद उत्पन्न जनाक्रोश और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है। कुल मिलाकर निष्कर्ष: यह है कि –
उलियापुर की घटना ने न केवल इलाके में तनाव बढ़ाया, बल्कि पुलिस प्रशासन को भी त्वरित कार्रवाई के लिए मजबूर कर दिया। अब देखना होगा कि इस बदलाव से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कितनी मजबूत हो पाती है।
ब्यूरो रिपोर्ट :-जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes