Farrukhabad news तेज रफ्तार कार का कहर: बाइक सवार पिता की दर्दनाक मौत, बेटे के सामने तड़पता रहा शव—ग्रामीणों ने लगाया जाम”

Picsart 26 04 14 05 45 19 458

Farrukhabad news फर्रुखाबाद :-
जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गांव हईपुर निवासी रिंकू (पुत्र हरीदास) अपने 12 वर्षीय बेटे शिवदीप के साथ बाइक से खेत से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी जिंदगी छीन ली।
बताया गया कि दोपहर करीब ढाई बजे जैसे ही दोनों गांव वेग के पास पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, फर्रुखाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े, जबकि रिंकू कार में फंसकर काफी दूर तक सड़क पर घिसटता चला गया। हादसे के बाद अनियंत्रित कार पेट्रोल पंप की दीवार तोड़ते हुए सड़क किनारे खेत में जा घुसी।
दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। इस बीच गंभीर रूप से घायल रिंकू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनका बेटा शिवदीप घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को पुलिस जीप से उतारकर सड़क पर रख दिया और नवाबगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीण उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे, जिसके चलते पुलिस और महिलाओं के बीच नोंकझोंक भी हुई।
जिला पंचायत सदस्य यशवीर सिंह आर्य ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश की। करीब एक घंटे बाद उपजिलाधिकारी सदर रजनीकांत और मोहम्मदाबाद सीओ अजय वर्मा भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया। साथ ही मऊदरवाजा, मोहम्मदाबाद और जहानगंज थानों का पर्याप्त पुलिस बल भी आनन – फानन मौके पर पहुंच गया ।
अधिकारियों के आश्वासन के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद परिजन शव को सड़क से हटाने के लिए तैयार हुए, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। घटना स्थल पर मृतक के पिता हरीदास, पत्नी विनीता देवी, पुत्री वर्षा, पुत्र शिवदीप और कृष्णा सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। शाम करीब सवा पांच बजे मृतक के पिता हरीदास ने एटा जनपद के थाना अलीगंज क्षेत्र निवासी कार चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ब्यूरो रिपोर्ट :- जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes