KAIMGANJ NEWS दहेज की बलि चढ़ी ममता: सात माह की गर्भवती पत्नी का कातिल पति गिरफ्तार

Picsart 26 04 03 18 57 58 793

KAIMGANJ NEWS –हैरतअंगेज खुलासा: बाइक नहीं मिली तो टी-शर्ट से घोंट दिया गला, मासूम अजन्मे बच्चे की भी ली जान

कायमगंज फर्रुखाबाद । दहेज के लोभ ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। कायमगंज कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे निर्दयी पति को सलाखों के पीछे भेजा है, जिसने महज एक मोटरसाइकिल की खातिर न केवल अपनी पत्नी की जान ली, बल्कि अपने ही सात माह के अजन्मे बच्चे का कातिल बन बैठा। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई टी-शर्ट भी बरामद कर ली है।

बाइक का जुनून और खूनी मंजर

​अमिलैया मुकेरी निवासी शिवेन्द्र उर्फ पिन्टू की शादी 8 अगस्त 2024 को शाहजहांपुर की सोभा देवी के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही घर में बुलेट और बाइक के लिए कलेश शुरू हो गया था। 30 मार्च को यह विवाद उस वक्त खूनी खेल में बदल गया जब शिवेन्द्र ने अपनी पत्नी सोभा पर हमला कर दिया।

टी-शर्ट से दबाया गला, कबूला गुनाह

​क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में गठित टीम ने अचरा रोड स्थित बम्बा मोड़ के पास से हत्यारोपित शिवेन्द्र को दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने जो कहानी सुनाई, वह रूह कंपा देने वाली है:

  • आरोपी का इकबालिया बयान: “ससुर ने बाइक का वादा किया था, लेकिन दो साल बीत जाने पर भी नहीं दी। 30 मार्च को इसी बात पर झगड़ा हुआ, मैंने थप्पड़ मारा तो उसने बचाव में चप्पल उठा ली। बस, इसी तैश में आकर मैंने अपनी टी-शर्ट उतारी और उसका मुंह व गला तब तक दबाया जब तक उसकी सांसें थम नहीं गईं।”

दोहरी हत्या का पाप

​मृतक सोभा सात माह की गर्भवती थी। कातिल पति ने सिर्फ एक औरत की हत्या नहीं की, बल्कि उस मासूम की भी जान ले ली जिसने अभी दुनिया तक नहीं देखी थी।

पुलिस की कार्रवाई

​उपनिरीक्षक ज्ञानप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ‘टी-शर्ट’ को अहम सबूत के तौर पर बरामद कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल की काल कोठरी में भेज दिया गया है।

(ब्यूरो चीफ: जयपाल सिंह यादव/दानिश खान)

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes