KAIMGANJ NEWS पहले रोशनी, फिर चोरी!”—शातिर चोरों का नया अंदाज़, कायमगंज में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Picsart 26 03 30 15 43 26 503

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद।
नगर के मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा में बीती रात एक ऐसी चोरी की वारदात सामने आई, जिसने न सिर्फ व्यापारी वर्ग को दहशत में डाल दिया, बल्कि पुलिस व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों ने जिस बेखौफ और सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया, वह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। मिली जानकारी के अनुसार, पृथ्वी दरवाजा निवासी ऋषि अग्रवाल पुत्र रामगोपाल अग्रवाल की पीपल वाली गली में स्थित थोक किराना दुकान के गोदाम को चोरों ने निशाना बनाया। देर रात चोरों ने पहले गोदाम के लकड़ी के दरवाजे की कुंडी तोड़ी और अंदर दाखिल हो गए।
इसके बाद जो हुआ, वह और भी चौंकाने वाला है—चोरों ने अंधेरे में चोरी करने के बजाय पहले इनवर्टर चालू किया, दुकान में रोशनी की, पंखा चलाया और फिर पूरी तसल्ली के साथ सामान खंगालना शुरू कर दिया। मानो उन्हें किसी का डर ही न हो। चोर दुकान में रखी गोलक से करीब 15 से 20 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। मौके पर एक लोहे की रॉड भी बरामद हुई है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसी से दरवाजा तोड़ा गया।
पीड़ित व्यापारी ऋषि अग्रवाल ने बताया कि अभी तक कुल नुकसान का सही आकलन नहीं हो पाया है, क्योंकि दुकान में रखे माल का पूरा हिसाब लगाया जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही कस्बा चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और चोरों की तलाश जारी है।
*बढ़ती चोरियां, घटता भरोसा*
कायमगंज में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने व्यापारियों की नींद उड़ा दी है। सवाल यह है कि जब चोर इतना बेखौफ होकर पहले रोशनी कर आराम से चोरी कर सकते हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा किस भरोसे है?
व्यापारियों का कहना है कि यदि जल्द ही पुलिस ने सख्त कदम नहीं उठाए, तो यह घटनाएं और बढ़ सकती हैं। फिलहाल, इस सनसनीखेज चोरी ने पूरे कस्बे में दहशत का माहौल बना दिया है और कानून व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।
ब्यूरो रिपोर्ट :-जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes