KAIMGANJ NEWS खेत की बुवाई के लिए बीज लेने निकले किसान की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

IMG 20260325 WA0415

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
जनपद फर्रुखाबाद के कम्पिल थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई, जिससे परिवार में हाहाकार मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कम्पिल थाना क्षेत्र के गांव नुनेहरा निवासी 32 वर्षीय अवनीश मंगलवार शाम अपने खेत की बुवाई के लिए मक्का का बीज लेने कम्पिल कस्बा गए थे। बीज लेकर वह बाइक से घर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद अवनीश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे पड़े तड़पते रहे। देर रात तक घर न पहुंचने पर चिंतित परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद वह सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़े मिले, जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल अवनीश को परिजन पहले कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत बता उन्हें जिला मुख्यालय स्थित डा0 राममनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक अवनीश अपने पीछे पत्नी बीना देवी और चार छोटे बच्चों को छोड़ हमेशा के लिए दुनियां से चले गए । वह खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का गुजारा करते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा , परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस मामले की जांच के साथ ही अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है ।
ब्यूरो रिपोर्ट :-जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes