KAIMGANJ NEWS गंगादरवाजा दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर किया पुलिस ने हत्यारोपी गिरफ्तार

Picsart 26 03 25 22 47 48 498

KAIMGANJ NEWS – जो बेटे की तरह किराएदार बनकर रहा मृतक दंपत्ति के मकान में , वही निकला जुर्म करने वाला आरोपी
कायमगंज /फर्रुखाबाद
27 फरवरी को मोहल्ला कूंचा दरवाजा में हुए रोंगटे खड़े कर देने वाले सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया । जो किराएदार बेटा बनकर जिस दंपत्ति के पास रहा तथा सेवा भाव दिखाता रहा , उसी ने जायदाद के लालच और समझाने की नीयत से एक बार एक थप्पड़ मारने की खुन्नस में उसी वृद्ध दंपति को मौत के घाट उतार दिया। इस प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने पता लगाकर हत्यारोपी जितेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।
=​मकान ही बना मौत की बजह = 30 -लाख की डील ने सुलगाई बदले की आग . –
​पुलिस की कड़ी पूछताछ में जो सच निकलकर सामने आया, वह रिश्तों पर से विश्वास उठाने वाला है। आरोपी जितेंद्र गुप्ता मृतक परषोत्तम कौशल और पुष्पा देवी के घर में बीते 8 साल से किराए पर रह रहा था। दंपति लाचार थे, पैरालिसिस के शिकार थे, और जितेंद्र ने उनकी खूब सेवा की थी।
*​लालच की कहानी*:- जितेंद्र ने ही दंपति की गोद ली गई बेटी गुनगुन की शादी अपने रिश्तेदार से कराई थी। उसे उम्मीद थी कि सेवा के बदले दंपति उसे यह कीमती मकान दे देंगे। लेकिन जब दंपति ने उसे मकान खाली करने को कहा और उसे पता चला कि मकान 30 लाख रुपये में किसी और को बेचा जा रहा है, तो उसके सिर पर हत्या का जुनून सवार हो गया। और वह हत्यारा बन बैठा ।
​​अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के मुताबिक, मकान खाली कराने को लेकर पुष्पा देवी और जितेंद्र के बीच विवाद हुआ था, जिसमें पुष्पा देवी ने उसे थप्पड़ मार दिया था। इसी अपमान का बदला लेने के लिए जितेंद्र ने ‘परफेक्ट मर्डर’ की प्लानिंग तैयार की, और करता रहा ​मौके की तलाश: जब उसे पता चला कि दंपति का भतीजा दीपू वैष्णो देवी गया है, वस इसी खालीपन के समय का फायदा उठाकर उसने वारदात को अंजाम दे डाला ।
*​कैमरों को दिया चकमा*: 27 फरवरी को वह गलियों से छिपते हुए घर में घुसा ताकि सीसीटीवी में न आ पाए।
* ​बिजली के तार को औजार की तरह प्रयोग कर किया दंपत्ति का कत्ल*: जितेंद्र घर का बिजली का काम जानता था। उसने घर में रखे बिजली के तार को प्लास से खींचा और दोनों बुजुर्गों का गला घोंट दिया।
*​हत्या के बाद बना ‘हमदर्द’, पंचनामे में खुद बना गवाह!*
​हत्यारा जितेंद्र इतना शातिर निकला कि वारदात को लूट का रूप देने के लिए उसने अलमारी का सामान बिखेर दिया। इतना ही नहीं, पुलिस को गुमराह करने के लिए वह घटना के बाद सबसे ज्यादा सक्रिय दिखा और पुलिस की कार्रवाई के दौरान पंचनामे में गवाह भी बन गया। उसे लगा कि वह कानून की नजरों से बच जाएगा, लेकिन पुलिस की कड़ी पूछताछ और साक्ष्यों के आगे उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिससे​पुलिस को राज फास करने में बड़ी सफलता मिली ।
​पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया बिजली का तार बरामद कर लिया है। विमल कुमार गुप्ता (मृतक के रिश्तेदार) की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस दर्दनाक व रहस्यों से घिरे दोहरे हत्या कांड का राज खोलने में सफलता प्राप्त कर ली।
​ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes