Farrukhabad news फर्रुखाबाद में पुलिस पर रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप, एडीजी से की गई शिकायत

Picsart 26 03 24 06 46 33 213

Farrukhabad news मोहम्मदाबाद / फर्रुखाबाद 24 मार्च 2026
फर्रुखाबाद जनपद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। यहां तैनात कोतवाल विनोद और दारोगा सुरेश चाहर पर ग्राम सभा की जमीन खाली कराने के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित मामले में पहले से ही एसडीएम के स्पष्ट आदेश मौजूद थे, इसके बावजूद पुलिसकर्मियों द्वारा कार्रवाई के नाम पर धनराशि की मांग की गई। शिकायत में बताया गया है कि कुल करीब ढाई लाख रुपये की मांग की गई, जिसमें से 1 लाख 75 हजार रुपये बैंक खाते के माध्यम से ट्रांसफर कराए गए, जबकि शेष रकम नकद ली गई।
आरोप यह भी है कि दारोगा द्वारा रकम अपने बेटे के खाते में मंगवाई गई। साथ ही बेटे पर अवैध खेती से जुड़े कारोबार में संलिप्त होने का भी आरोप लगाया गया है, जो किराए के मकान में रहकर यह गतिविधि संचालित कर रहा था।
इस पूरे प्रकरण में एक महिला प्रधान ने उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजी से निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल मामला संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।
रिपोर्टर – दीपक कुमार यादव

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धरती बचाने का संकल्प: किरन पब्लिक स्कूल में बच्चों ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS चार्ट, कविता, फैंसी ड्रेस और रोल प्ले से गूंजा विद्यालय परिसर, समर कैंप[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes