KAIMGANJ NEWS कामचोर अफसरों पर SDM का ‘हंटर’, समाधान दिवस में मचा हड़कंप!

Picsart 26 03 24 07 29 43 039

KAIMGANJ NEWS 46 में से सिर्फ 4 का निपटारा; घर में घुसकर लूट और बिजली विभाग की मनमानी से दहला कायमगंज

​कायमगंज (फर्रुखाबाद)। तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ उस समय ‘अधूरा समाधान दिवस’ बनकर रह गया, जब शिकायतों का अंबार लगा रहा लेकिन निस्तारण के नाम पर सिफर ही हाथ लगा। शिकायतों की फाइलें बढ़ती देख एसडीएम अतुल कुमार सिंह का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने न केवल लापरवाह अधिकारियों को आड़े हाथों लिया, बल्कि नदारद रहने वाले ‘साहबों’ को नोटिस थमाकर 24 घंटे में जवाब तलब कर लिया है।

​कुर्सी खाली, अफसर नदारद: एसडीएम ने कसा शिकंजा

​समाधान दिवस की मेजों पर जब फरियादी अपनी अर्जियां लेकर पहुंचे, तो कई जिम्मेदार विभागों के अफसर अपनी कुर्सियों से गायब मिले। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए एसडीएम ने कायमगंज, कंपिल और मेरापुर के थाना प्रभारियों समेत सीएचसी एमओआईसी और आरईएस के सहायक अभियंता के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।​फरियादियों की भीड़ में गांव मझोला की सुधा के आंसुओं ने माहौल को गमगीन कर दिया। सुधा ने आरोप लगाया कि 19 मार्च को एक दबंग ने शराब के नशे में उनके घर में घुसकर तांडव मचाया। विरोध करने पर पीड़िता और उसके पति को बेरहमी से पीटा गया, यहां तक कि बीच-बचाव करने आई मां को भी नहीं बख्शा। पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने बक्से का ताला तोड़कर जेवर और 12 हजार रुपये की लूट को अंजाम दिया। एसडीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को तत्काल जांच और एक्शन के निर्देश दिए हैं।

​बिजली विभाग का ‘करंट’: बिल भरा फिर भी काट दिया कनेक्शन

​मेहंदीबाग के मयंक मिश्रा ने बिजली विभाग के भ्रष्टाचार और मनमानी की पोल खोल दी। मयंक का कहना है कि उन्होंने समय पर बिल जमा किया, इसके बावजूद एसडीओ ने उनका कनेक्शन काट दिया। जब वजह पूछी गई, तो विभाग की ओर से ‘एडवांस’ जमा करने का अजीबोगरीब तर्क दिया गया। इस मामले में भी एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए रिपोर्ट मांगी है।

​फैक्ट फाइल:

  • ​कुल शिकायतें: 46
  • ​मौके पर निस्तारण: मात्र 04
  • ​एक्शन मोड: 5 बड़े अधिकारियों को नोटिस

​ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes