कायमगंज (फर्रुखाबाद)।अन्नदाता के पसीने से सींची गई फसल पर अब अपनों की ही बुरी नजर लग गई है। थाना कम्पिल क्षेत्र के ग्राम कमरुद्दीनपुर में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सरसों की कटाई कर रहे एक दंपति को सह-खातेदारों ने घेर लिया। गाली-गलौज और लाठियों के जोर पर न सिर्फ फसल लूटने की कोशिश की गई, बल्कि दंपति को जान से मारने की धमकी देकर खेत से खदेड़ दिया गया। पीड़िता रूबी ने पुलिस को दी तहरीर में अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि उसने बड़ी उम्मीदों के साथ अपने खेत में सरसों की फसल बोई थी। रविवार को जब वह अपने पति के साथ सुनहरी फसल की कटाई कर रही थी, तभी गांव के ही दबंग सह-खातेदार मुनीम, मनवीर, मुखवीर, राजपाल, लोकेन्द्र और अहिलकर लाव-लश्कर के साथ खेत पर आ धमके। आरोप है कि इन लोगों ने जबरन सरसों काटना शुरू कर दिया। जब रूबी और उसके पति ने अपनी मेहनत की कमाई को लुटते देख विरोध जताया, तो आरोपी आपा खो बैठे। गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने लाठियां निकाल लीं और दंपति को जान से मारने की धमकी दी। दबंगों के रौद्र रूप को देखकर पीड़ित दंपति अपनी जान बचाकर वहां से भाग खड़ा हुआ।
आए दिन का विवाद, पुलिस ने कसी कमर
पीड़िता का कहना है कि ये आरोपी आए दिन विवाद करते हैं और उसकी फसल को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। इस बार तो हद ही पार हो गई। सोमवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
“मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं। कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।”
— पुलिस प्रशासन
रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’
KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज
Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी
Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग
KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख
KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धरती बचाने का संकल्प: किरन पब्लिक स्कूल में बच्चों ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS चार्ट, कविता, फैंसी ड्रेस और रोल प्ले से गूंजा विद्यालय परिसर, समर कैंप[...]
May