KAIMGANJ NEWS तम्बाकू ‘खांचा’ मांगने पर पुरानी रंजिश में हैवान बने युवक ने महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर किया मरणासन्न

Picsart 26 03 23 21 42 31 142

KAIMGANJ NEWS – गंभीर रूप से घायल लहूलुहान हालत में कराया सीएचसी भर्ती – किन्तु यहां से किया गया रेफर
कायमगंज / फर्रुखाबाद।
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में सोमवार सुबह एक मामूली विवाद ने अचानक भयावह रूप ले लिया। तंबाकू की पुड़िया भरने वाले ‘खांचे’ को लेकर हुई कहासुनी ने ऐसा हिंसक मोड़ लिया कि एक युवक ने महिला श्रमिक पर बीच सड़क कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गर्दन और पीठ पर हुए जानलेवा वार से महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर लहूलुहान हो गिर पड़ी।
*रंजिश की जड़ में ‘खांचा’ विवाद*
बताया जा रहा है कि घटना की शुरुआत रविवार को ‘काका छाप’ तंबाकू गोदाम में हुई कहासुनी से हुई थी। गाँव रूटौल निवासी 37 वर्षीय रेखा का अपने पड़ोसी महेश कोरी से बैठने की जगह और लकड़ी के खांचे को लेकर विवाद हुआ था। उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन आरोपी के मन में रंजिश सुलगती रही।
*घात लगाकर किया हमला*
सोमवार सुबह जब रेखा रोज की तरह काम पर जा रही थी, तभी कैसर खां के अड्डे के पास पहले से घात लगाए बैठे महेश ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से रेखा संभल भी नहीं पाई और गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी।
*राहगीरों की बहादुरी बनी ढाल*
दिनदहाड़े हुए इस हमले से अफरा-तफरी मच गई, लेकिन कुछ साहसी राहगीरों ने हिम्मत दिखाते हुए हमलावर को घेर लिया। भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
*अस्पताल में जिंदगी की जंग*
गंभीर रूप से घायल रेखा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉ. विपिन कुमार और डॉ. जितेंद्र बहादुर सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, महिला के जख्म गहरे हैं और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
*पुलिस कार्रवाई जारी*
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश और हालिया विवाद के चलते घटना सामने आई है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes