KAIMGANJ NEWS अलविदा जुमे पर उमड़ा अकीदत का सैलाब, अमन-चैन की गूंजती रही दुआएं

Picsart 26 03 20 17 11 24 570

KAIMGANJ NEWS –ड्रोन निगरानी व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से अदा हुई नमाज
कायमगंज / फर्रुखाबाद
पाक और बरकतों से भरे रमजान के मुकद्दस महीने में आखिरी जुमा, यानी अलविदा जुम्मा के अवसर पर कायमगंज क्षेत्र में अकीदतमंदों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी तादाद में लोगों ने मस्जिदों में पहुंचकर पूरे सुकून और खशू-खुज़ू के साथ नमाज अता की तथा मुल्क में अमन, भाईचारा और खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं।
इस मौके पर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आए। संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी गई। खास बात यह रही कि पहली बार नमाज के दौरान ड्रोन कैमरों के जरिए आसमान से भी पैनी नजर रखी गई, जिससे हर गतिविधि पर सतर्क निगरानी बनी रही।
शुक्रवार सुबह से ही क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी, कस्बा चौकी इंचार्ज सोमवीर सिंह सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। मस्जिदों के आसपास विशेष सतर्कता बरती गई और आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी गई। मुख्य चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस ने पैदल मार्च कर आमजन में सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत किया।प्रशासन की मुस्तैदी और सख्ती का ही परिणाम रहा कि नमाज पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली।शहर की जामा मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में नमाज के बाद दुआओं का सिलसिला देर तक चलता रहा। नमाज के सकुशल संपन्न होने के साथ ही क्षेत्र में ईद की खुशियों की रौनक भी साफ नजर आने लगी।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था आगे भी इसी तरह कड़ी रहेगी और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes