KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत, दुष्कर्म की जताई जा रही आशंका
– मौके पर पहुंची पुलिस , कर रही मृतका की शिनाख्त का प्रयास
कायमगंज / फर्रुखाबाद
पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक की रेलवे स्टेशन कायमगंज के पास स्थित एक आम के बाग में किसी अज्ञात महिला का शव पड़ा होने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई । नगर के पडोस के गांव सुभानपुर निवासी जफर खां के आम के बाग में करीब 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद होने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई ।

बताया गया कि सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने बाग में शव पड़ा देखा । मृतका लाल-सफेद रंग का स्वेटर और काले रंग की प्रिंटेड पजामी पहने थी । गले पर किसी वस्तु से खींच कर कसने के गहरे निशान देख स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। आशंका जताई जा रही है कि पहले महिला के साथ दरिंदगी की गई और फिर साक्ष्य मिटाने के इरादे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।
= मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम =
सूचना मिलते ही सीओ राजेश कुमार द्विवेदी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी, एसआई सोमवीरसिंह , एवं फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर स्थिति को समझने का प्रयास किया ।

वही फोरेंसिक टीम ने वीडियो व फोटोग्राफी के साथ साक्ष्य जुटाने के लिए नमूने एकत्र किए । मृतका की जीभ मुंह से बाहर निकल आई थी इसीलिए हत्या की आशंका जताई जा रही है । समझा जा रहा है कि कहीं से हत्या कर शव यहां लाकर डाला गया होगा । चूँकि घटना स्थल श्यामनगर गांव के बेहद करीब है, इसलिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की आवाजाही की भी पड़ताल की जा रही है।
= मामले में पुलिस का अनुमान =
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का प्रतीत होता है। आशंका है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को बाग में लाकर फेंक दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी।
फिलहाल पुलिस आसपास के थानों में महिला का हुलिया भेजकर शिनाख्त कराने में जुटी है। अज्ञात महिला की इस संदिग्ध मौत से पूरे क्षेत्र में भययुक्त माहौल व्याप्त हो गया लोग जल्द खुलासे की मांग कर रहे हैं। इससे काफी समय पहले वहीं रेलवे लाइन के पास बाग में किसी अज्ञात महिला का शव कंकाल मिला था । जिसका आज तक संभवतः खुलाशा नहीं हो सका है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct