KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
क्षेत्रीय गांव फरीदपुर सैदवाड़ा निवासी विवेक कुमार पुत्र स्वर्गीय अशोक कुमार ने अज्ञात वाहन चालक पर अपने बाइक सवार भाई को टक्कर मारकर मार देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है । दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि उसका भाई मनीष कुमार 19 फरवरी 2026 को कायमगंज चीनी मिल रोड स्थित एमके गार्डन से दावत खाकर बाइक द्वारा घर वापस जा रहा था। उसी समय कायमगंज – फर्रुखाबाद मार्ग पर ग्राम पपड़ी के पास किसी अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए विपरीत दिशा से उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी । आरोप है कि टक्कर के बाद वाहन का पहिया उसके भाई के सिर के ऊपर से निकल गया । जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई । उधर वाहन चालक मौके से वाहन दौड़ा कर चला गया था ।दुर्घटना में जहां भाई की दर्दनाक मौत हुई वहीं उसकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई । तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर वाहन की तलाश तथा आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है ।
=
ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त करने की रिपोर्ट दर्ज
कायमगंज,
कोतवाली क्षेत्र के गांव बरझाला निवासी स्वदेश कुमार पुत्र रामवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसके गांव स्थित खेत में राम कमल एंड कंपनी द्वारा निर्माण कराया जा रहा है । इसी निर्माण कार्य वाले गेट के बाहर बिल्कुल पास में. विद्युत ट्रांसफार्मर रखा हुआ था । जिसे किसी अज्ञात द्वारा खम्बे से नीचे गिरा कर क्षतिग्रस्त कर दिया है । मौके पर ट्रांसफार्मर से निकला तेल फैला पड़ा है । जिससे उसका काफी नुकसान हुआ है । उसका कहना है कि उसने इसकी सूचना विद्युत विभाग को दे दी है । इसलिए हुए नुकसान की भरपाई हेतु आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचना दी जा रही है। कृपया आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने की कृपा की जाए ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct