Lucknow Uttar Pradesh news साभार :-
( द एंड टाइम्स न्यूज )
लखनऊ / उत्तर प्रदेश
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में GST चोरी के एक बड़े और संगठित गिरोह का खुलासा हुआ है। महानगर थाना पुलिस, साइबर सेल और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने फर्जी फर्म खड़ी कर 4 करोड़ 70 लाख रुपये का बोगस लेन-देन दिखाया और सरकार को करीब 37 लाख रुपये की GST चपत लगाई।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी बेहद सुनियोजित तरीके से काम कर रहे थे। वे गरीब और जरूरतमंद लोगों को 10–15 हजार रुपये का लालच देकर उनके आधार, पैन, बैंक खाते और मोबाइल नंबर हासिल करते थे। इसके बाद इन्हीं दस्तावेजों के सहारे फर्जी फर्म रजिस्टर कर नकली इनवॉइस और ई-वे बिल जनरेट किए जाते थे।
जांच में सामने आया है कि गिरोह ने 4.70 करोड़ रुपये का बोगस टर्नओवर दिखाकर GST की चोरी की। इतना ही नहीं, यह नेटवर्क अन्य व्यापारियों को अवैध कमीशन पर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) बेचकर मुनाफा कमाता था। पुलिस का दावा है कि इस फर्जीवाड़े में पंजाब के कई व्यापारी भी शामिल हैं।
डीसीपी क्राइम कमलेश दीक्षित ने बताया कि राज्य कर विभाग के उपायुक्त की शिकायत पर मामले की जांच शुरू की गई थी। सूचना के आधार पर महानगर थाना, साइबर सेल और सर्विलांस टीम को लगाया गया, जिसके बाद पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ।
पुलिस ने दीपक, प्रशांत और कैलाश मार्या को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी दीपक के खिलाफ पहले से हत्या का मामला दर्ज है।
अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई अभी जारी है। इस नेटवर्क से जुड़ी अन्य फर्जी फर्मों और लोगों की पहचान की जा रही है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कुल कितने करोड़ रुपये की GST चोरी की गई है।
ब्यूरो रिपोर्ट।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun