KAIMGANJ NEWS अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौके पर ही दर्दनाक मौत

Picsart 26 02 20 09 45 44 431

KAIMGANJ NEWS – मृतक शादी की दावत से वापस लौटते समय हुआ दुर्घटना का शिकार – परिवार में मचा कोहराम
कायमगंज / फर्रुखाबाद
थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांव फरीदपुर सैदवाड़ा निवासी एक व्यक्ति की गुरुवार देर रात सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। चीनी मिल रोड स्थित गेस्ट हाउस से शादी की दावत खाकर घर लौट रहे बाइक सवार को फर्रुखाबाद मार्ग पर पपड़ी खुर्द गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फरीदपुर सैदवाड़ा निवासी 45 वर्षीय मनीष गंगवार गुरुवार रात शादी समारोह में शामिल होकर देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह कायमगंज–फर्रुखाबाद मार्ग पर पपड़ी खुर्द के समीप पहुंचे, सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनीष उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
राहगीरों की सूचना पर पीआरवी 112 मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मनीष की सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर शिनाख्त की। हादसे की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मोर्चरी में शव देखते ही पत्नी पारुल बेसुध हो गईं, जबकि पुत्र प्रांशु और पुत्री काजल का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। मनीष दो भाइयों में बड़े थे; छोटे भाई चिरैयालाल भी सदमे में हैं।
मंडी चौकी प्रभारी ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि टक्कर मारकर फरार हुए वाहन की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसका पता कर लिया जायेगा ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes