KAIMGANJ NEWS व्यस्त सड़क के गड्ढे को नपा द्वारा कूडे से पाटने का हुआ कड़ा विरोध

IMG 20260216 WA0272

KAIMGANJ NEWS- स्थानीय लोगों व दूकानदारों ने इसे खतरा बता सड़क निर्माण सामिग्री से गढ्ड़ा भरकर दुरुस्त करने के लिए कहा
– गढ्डा भरने की कूड़ा जुगाड़ को लोगों ने नपा की लापरवाही बता की स्थाई समाधान की माँग , गढ्डा नहीं पाटने दिया कूड़े-कचरे से –
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज नगर के सबसे व्यस्त और पॉश इलाकों में शामिल श्यामा गेट इन दिनों नपा की लापरवाही का प्रतीक बन गया है। बीते कई दिनों से सड़क पर हुआ गहरा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है । लेकिन नगर पालिका प्रशासन अब तक इसे गंभीरता से लेने को तैयार ही नहीं दिखाई दे रहा।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि गड्ढे की सूचना नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. लवकेश मिश्रा को पहले ही दी जा चुकी थी, इसके बावजूद न तो मरम्मत कराई गई और न ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। रविवार को शिवरात्रि पर्व को देखते हुए नगर पालिका ने समस्या के समाधान के नाम पर गड्ढे में कूड़ा भरवाकर उसे बंद करने की कोशिश की, जिससे लोगों का आक्रोश भड़क उठा।
जैसे ही आसपास के दुकानदारों को इस कार्रवाई की जानकारी मिली, उन्होंने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया और नगर पालिका की इस कार्यप्रणाली का जमकर विरोध किया। दुकानदारों का साफ कहना था कि कूड़ा डालना समाधान नहीं, बल्कि गंदगी और बीमारी को न्योता देना है।
गौरतलब है कि श्यामा गेट वह प्रमुख मार्ग है, जो मोहल्ला पाठक, सधवाड़ा, नई बस्ती सहित कई मोहल्लों और गांवों को जोड़ता है। इसी रास्ते से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। पाठक मोहल्ले में दो स्कूल पास में एक कालेज ,एक अस्पताल और प्राचीन फूलमती मंदिर स्थित है। सुबह के समय बच्चों से भरे ई-रिक्शा इसी मार्ग से निकलते हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि सड़क के नीचे नाली का पानी रिसने से मिट्टी कट रही है और जमीन धंसती जा रही है। यदि समय रहते सड़क को विधिवत खोदकर स्थायी मरम्मत नहीं कराई गई, तो भविष्य में आसपास की इमारतों को भी खतरा हो सकता है।
= क्या बोले ईओ =
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी डॉ. लवकेश मिश्रा ने कहा कि जल्द ही समस्या का पुख्ता समाधान कराया जाएगा। अब देखना यह है कि यह आश्वासन सिर्फ कोरा बयान बनकर रह जाता है या वास्तव में समस्या का समाधान भी होगा ।
ब्यूरो चीफ – जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes