KAIMGANJ NEWS हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शिवाला मंदिर, हरिद्रा अभिषेक के साथ भव्य महोत्सव का शुभारंभ

IMG 20260213 WA0373

KAIMGANJ NEWS –महाशिवरात्रि पर्व पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे शिवभक्त; 15 फरवरी को निकलेगी भव्य शिव बारात
कायमगंज, फर्रुखाबाद संवाददाता।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर नगर के शिवाला मंदिर में भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिल रहा है। महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए मंदिर परिसर को सुगंधित फूलों और रंग-बिरंगी दूधिया लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा और भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।
शिवाला अभिषेक परिवार के तत्वावधान में ज्योतिषाचार्य पंडित डॉ. गौरव मिश्र के सानिध्य में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। महोत्सव के शुभारंभ पर भगवान शिव का हरिद्रा अभिषेक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान सहस्रार्चन अभिषेक गंगाजल और गौ-दूध से किया गया, जिसके बाद भोलेनाथ का आकर्षक एवं मनमोहक श्रृंगार किया गया। भगवान के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
पूजन-अर्चन के दौरान भक्तों ने सामूहिक रूप से शिव चालीसा और विभिन्न शिव मंत्रों का पाठ किया। ढोल-नगाड़ों की थाप, शंख और घंटों की गूंज के बीच शिवभक्तों ने भजनों पर जमकर नृत्य किया और पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना करते हुए विशेष आराधना की।
ज्योतिषाचार्य पंडित डॉ. गौरव मिश्र ने बताया कि महाशिवरात्रि के मुख्य पर्व पर 15 फरवरी को नगर में भगवान शिव की भव्य बारात निकाली जाएगी, जो मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगी। विभिन्न झांकियां और धार्मिक आकर्षण इस बारात का प्रमुख केंद्र रहेंगी। कार्यक्रम में श्रवण कौशल, अर्पित जैन, प्रियांशु भारद्वाज, विजय गुप्ता, अनुभव गुप्ता, दीपक दुबे, सुमित वर्मा, संजय कुमार गुप्ता, हिमांशु भारद्वाज, सोनू, दीपक वर्मा, निक्की सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes