Farrukhabad news आलू खुदाई करने गया किसान खेत में मिला लहूलुहान! सिर पर गहरी चोट, हत्या की आशंका से गांव में सनसनी

Picsart 26 02 13 16 51 30 641

Farrukhabad news –काली नदी किनारे खेत में संदिग्ध हालत में मिला शव • परिजनों का हंगामा, पुलिस जांच तेज • पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
जहानगंज, संवाददाता | 13 फरवरी 2026
थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम बेहटा में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 45 वर्षीय किसान सुनील वर्मा का शव उसके ही खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। किसान के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, सुनील वर्मा शुक्रवार सुबह आलू की खुदाई करने के लिए काली नदी किनारे स्थित अपने खेत पर गए थे। काफी देर तक घर न लौटने पर उनका छोटा भाई खेत पर पहुंचा, जहां उन्होंने सुनील को लहूलुहान और अचेत अवस्था में पड़ा देखा। पास ही खुदे हुए आलू बिखरे मिले, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि घटना खेत में काम के दौरान ही हुई।
सूचना मिलते ही पुलिस बल और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जांच टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
घटना से आक्रोशित परिजनों ने शुरुआत में शव उठाने से इनकार कर दिया और हंगामा किया। बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने-बुझाने पर परिजन शांत हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी राजेश राय ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। गांव में इस सनसनीखेज घटना के बाद से लोग सहमे हुए हैं और क्षेत्र में भारी चर्चा बनी हुई।

फर्रुखाबाद से दीपक सिंह की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes