Farrukhabad news फसल सुरक्षा के नाम पर खेत की बाढ़ में लगाए गए तारों के करंट की चपेट में आए ग्रामीण की मौत

IMG 20260205 WA0164

Farrukhabad news-शिकायत करने पर मृतक के परिजनों को आरोपियों ने जमकर पीटा, घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन तथा पुलिस के अधिकारी पहुंचे मौके पर
फर्रुखाबाद :-
​जनपद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में यह हृदय विदारक घटना घटित होना बताई गई है । जहां एक गरीब ग्रामीण की खेत की बाढ़ में लगे लोहे के तारों में छोड़े गए विद्युत करंट की चपेट में आने से दुखद मौत हो गई ।

Picsart 26 01 27 13 56 52 897

पीड़ित मृतक के परिजनों को शिकायत करना पड़ा भारी आरोपियों ने उन्हें जमकर पीटा । मिली जानकारी के अनुसार मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के गाँव अर्राह पहाड़पुर निवासी 41 बर्षीय सर्वेश यादव बहीं पड़ोस की सब्जी मंडी में प्राइवेट नौकरी करते थे ।

Picsart 26 01 26 05 30 04 587

जहां से वह देर शाम समय करीब 7 -०० बजे पैदल ही अपने घर को जा रहे थे । उसी रास्ते पर मोहल्ला अस्तबल तराई निवासी एकलव्य के खेत में फसल सुरक्षा के नाम पर लोहे के तारों की बाढ़ लगी थी । इसी बाढ़ के तारों में खेत स्वामी ने अवैध ढंग से विद्युत करंट प्रवाहित किया था ।

Picsart 26 01 25 14 20 02 093

जैसे ही सर्वेश वहां से होकर निकले कि उसी समय बाढ़ के तारों से छू गए । वस विद्युत करंट की चपेट में आकर छटपटाने लगे । किसी तरह से बचाव ना मिलने पर बेचारे ग्रामीण की दुखद मौत हो गई । शव रात भर वहीं पड़ा रहा । आज प्रातः जानकारी मिलने पर बिलखे परिजन घटना स्थल पर पहुंचे । आरोप है कि जब मृतक के परिजनों ने इसकी शिकायत की तो दबंगई दिखाते हुए आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उनकी मारपीट कर दी ।

Picsart 26 01 25 14 03 59 834
इस मामले की संबेदनशीलता को देखते हुए फिलहाल वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है । वहीं सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, तहसीलदार सनी कनौजिया तथा थाना प्रभारी काफी संख्या में पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए । समझा बुझाकर पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत किया । तथा मृतक के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ।

Picsart 26 01 25 14 03 15 072

पुलिस ने पीडित पक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा कि घटना की पूरी गहनता से जांच कर मामले में आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जायेगी ।
ब्यूरो चीफ – जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes