KAIMGANJ NEWS -दिल्ली रोड पर होमगार्ड की आहट से भागे चोर, सीसीटीवी में कैद हुए तीन संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी
कायमगंज, फर्रुखाबाद।

नगर में शनिवार की रात चोरों ने कायमगंज-अलीगंज मार्ग पर स्थित दो सराफा दुकानों और एक मेडिकल स्टोर के शटर उचकाकर चोरी का प्रयास किया गया।

हालांकि, पुलिस और होमगार्ड की सक्रियता के चलते चोर बड़ी वारदात को अंजाम देने में विफल रहे, लेकिन पास ही स्थित एक किराना स्टोर और तंबाकू गोदाम से चोरों ने हजारों की नकदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया।
मोहल्ला बजरिया वृंदावन निवासी दीपक वर्मा की नहर के पास ज्वेलरी की दुकान है।

शनिवार देर रात चोरों ने दुकान का शटर उचकाकर भीतर घुसने की कोशिश की और शीशे के दरवाजे तोड़ दिए। गनीमत रही कि अंदर का शटर नहीं खुला और चोर नाकाम रहे। इसके बाद चोरों ने दीपक की ही दूसरी दुकान और रमन मेडिकल स्टोर का भी शटर उठाया, लेकिन वहां भी सफलता नहीं मिली। चोरों ने पास ही स्थित पवन की किराना दुकान का ताला तोड़कर भीतर रखी गुल्लक उखाड़ ली।

रात को ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को कुछ आहट हुई तो वे मौके की ओर दौड़े, जिन्हें देख चोर भाग खड़े हुए। सुबह तलाश करने पर गुल्लक पास के खेत में पड़ी मिली। पीड़ित पवन के अनुसार, चोर गुल्लक से करीब 40 हजार रुपये और परचून का सामान चोरी कर ले गए हैं।

चोरों का तांडव यहीं नहीं थमा। अताईपुर रोड स्थित मधुर गुप्ता के तंबाकू गोदाम की बैठक का ताला तोड़कर चोरों ने 6600 रुपये की नकदी और बैटरी चोरी कर ली। ग्रामीणों ने बताया कि छह दिन पहले भी पास ही के एक वेल्डिंग गोदाम में चोरी हुई थी।

कोतवाली पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। फुटेज में तीन युवक नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि हाल ही में नई बस्ती रोड पर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर हुई चोरी में भी तीन युवक ही देखे गए थे। पुलिस अब इन कड़ियों को जोड़कर गिरोह की तलाश कर रही है।

प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया पुलिस की सतर्कता के कारण चोर सराफा दुकानों में बड़ी वारदात नहीं कर सके। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। जल्द ही गिरोह का खुलासा किया जाएगा।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct