KAIMGANJ NEWS बरखेड़ा पीएचसी बदहाल: सिर्फ रविवार को ही जागता है स्वास्थ्य विभाग, बाकी दिन ताले और तन्हाई

Picsart 26 01 14 06 10 28 120

KAIMGANJ NEWS -बरखेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर रो रहे ग्रामीण, फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा 5 बेड का अस्पताल
कायमगंज, फर्रुखाबाद । बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का सपना दिखाकर करीब दो दशक पहले जिस अस्पताल की नींव रखी गई थी, वह आज विभागीय उदासीनता और देखरेख के अभाव में खुद बीमार है। कंपिल क्षेत्र के बरखेड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन खंडहर में तब्दील होता जा रहा है, जिससे आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीण बेहाल हैं।
21 मार्च 2005 को तत्कालीन सपा सरकार में करीब 36.35 लाख रुपये की लागत से इस केंद्र का लोकार्पण हुआ था। कार्यदाई संस्था पैक्सफेड द्वारा निर्मित इस अस्पताल में पांच बेड का वार्ड, ओपीडी, लैब, प्रसूता कक्ष और कर्मचारियों के रहने के लिए आवास बनाए गए थे। उस समय ग्रामीणों को उम्मीद थी कि अब उन्हें गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए शहर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी, लेकिन वक्त के साथ ये उम्मीदें झाड़-झंखाड़ में दब गई हैं।
मौजूदा समय में अस्पताल में केवल एक फार्मासिस्ट, जगजीवन राम की तैनाती है। ग्रामीणों के अनुसार, वे प्रतिदिन ड्यूटी पर आते हैं और मरीजों को दवाएं देते हैं, लेकिन संसाधनों और स्टाफ की कमी के कारण वे भी मजबूर हैं। अस्पताल का हाजिरी रजिस्टर गवाही दे रहा है कि 13 जनवरी को केवल फार्मासिस्ट के ही हस्ताक्षर थे, बाकी कॉलम खाली पड़े रहे। डॉक्टर, लैब टेक्नीशियन और एएनएम केवल रविवार को लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में ही दिखाई देते हैं।
अस्पताल परिसर की हालत इतनी खस्ता है कि चारों ओर बड़ी-बड़ी घास और झाड़ियां उग आई हैं। आवास के कमरों के दरवाजे और खिड़कियां टूट चुकी हैं। आलम यह है कि यहां तैनात होने वाले स्टाफ के लिए बने आवास भी रहने लायक नहीं बचे हैं। डॉक्टर की नियमित तैनाती न होने के कारण भवन का रखरखाव नहीं हो पा रहा है और अस्पताल के विकास के लिए आने वाला सरकारी बजट भी बिना उपयोग के वापस लौट रहा है।
अधीक्षक डॉ. शोभित कुमार ने बताया अस्पताल में अभी किसी डॉक्टर की स्थायी तैनाती नहीं है। फार्मासिस्ट प्रतिदिन 10 से 12 मरीजों को दवाएं देते हैं। रविवार के मेले में मैं स्वयं पूरी टीम के साथ वहां मौजूद रहता हूं। जो मरीज गंभीर होते हैं, उन्हें कायमगंज रेफर कर दिया जाता है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes