KAIMGANJ NEWS मंडी में हाईवोल्टेज ड्रामा: आढ़ती ने घेरा चावल लदा ट्रक, पुलिस ने किया सीज

Picsart 26 01 13 18 04 55 270

KAIMGANJ NEWS -पुलिस जांच में पकड़े गए ट्रक पर 5.12 लाख का ई-चालान भी बकाया, नंबर प्लेट पर ग्रीस लगा कर चल रहा था वाहन

कायमगंज, फर्रुखाबाद । बकाया रुपयों की वसूली को लेकर मंगलवार को मंडी समिति परिसर में उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब एक आढ़ती ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बदायूं के व्यापारी का चावल लदा ट्रक पकड़ लिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब ट्रक की जांच की, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। ट्रक पर लाखों का चालान भी बकाया मिला, जिसके बाद पुलिस ने उसे सीज कर दिया।

IMG 20251220 WA01681

नवाबगंज निवासी अरविंद्र पाल गल्ला आढ़ती हैं और भाकियू टिकैत से जुड़े हैं। उनका आरोप है कि बदायूं के उसावां निवासी एक व्यक्ति पर उनके गल्ला बिक्री के 10 लाख 25 हजार रुपये बकाया हैं। 16 महीने से तगादा करने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ। मंगलवार को उन्हें पता चला कि उसी व्यापारी का चावल लदा ट्रक शिवाला रोड से मंडी समिति में गेट पास के लिए आया है। आढ़ती अरविंद पाल ने भाकियू जिलाध्यक्ष अजय कटियार और करीब 50 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ मंडी समिति पहुंचकर मोर्चा खोल दिया। मंडी चौकी पुलिस को तहरीर देकर ट्रक कब्जे में लेने की गुहार लगाई गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को रोका तो वहां चालक राशिद अली निवासी बरेली मिला। पुलिस की जांच में ट्रक संदिग्ध पाया गया। ट्रक की अगली नंबर प्लेट पर ग्रीस पोती गई थी और पिछली प्लेट टूटी थी ताकि नंबर न पढ़ा जा सके। जब पुलिस ने चेचिस नंबर से ऑनलाइन रिकॉर्ड खंगाला, तो पता चला कि ट्रक पर 5 लाख 12 हजार 850 रुपये का ई चालान बकाया है। ट्रक मालिक के नाम को लेकर भी चालक के बयान और ऑनलाइन रिकॉर्ड में भिन्नता पाई गई। चालक मौके पर ट्रक के वैध दस्तावेज भी नहीं दिखा सका। मंडी चौकी प्रभारी बलबीर सिंह व्यापारी की तहरीर पर दोनों पक्षों को आमने-सामने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। ट्रक पर लाखों का ई-चालान बकाया है और प्रपत्र भी पूर्ण नहीं मिले, इसलिए ट्रक को सीज कर मंडी में खड़ा करा दिया गया है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तिरंगे की शान में गूंजा राष्ट्रप्रेम, बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीपी विद्या निकेतन के सभागार में 15[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तिरंगे की शान में झूमा शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान, वीरों की गाथा ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद । 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वन क्षेत्र अधिकारी राजेश कुमार की ओर से सभी क्षेत्र व नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

KAIMGANJ NEWS 15 अगस्त केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, संघर्ष[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजादी के जश्न में रंगा व्यापार संगठन कार्यालय, शान से फहराया तिरंगा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को उत्तर प्रदेश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS द एंड टाइम्स न्यूज चैनल की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई

KAIMGANJ NEWS 15 अगस्त केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, संघर्ष[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीपू भाई सुभानपुर की ओर से सभी जनपद वासियों एवं क्षेत्र व नगर वासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं

KAIMGANJ NEWS हर साल 15 अगस्त को हम स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं, लेकिन क्या हमने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शबनम बुक स्टोर नई बस्ती रोड कायमगंज शीलू भाई लालू भाई की ओर से सभी क्षेत्र व नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

KAIMGANJ NEWS तिरंगा केवल तीन रंगों का कपड़ा नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं, सपनों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes