KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद
मईरसीदपुर के सोबरन कश्यप हत्याकांड में सोबरन के पास मोबाइल फोन न होना जांच में सबसे बड़ी दीवार बन गया है। अब पुलिस की पूरी उम्मीद मैनुअल इनपुट पर टिक गई है। तेरहवीं से लौटते समय हुई इस नृशंस हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस अब गांव की गलियों में सुराग तलाश रही है।
मई रसीदपुर गांव में सोबरन कश्यप की नृशंस हत्या के पांचवे दिन पुलिस ने खुलासे के लिए जांच का दायरा और तेज कर दिया है। कई दिन से पुलिस टीम गांव में पहुंचकर सुरागरसी की। पुलिस ने गांव में डेरा डालकर कई ग्रामीणों से जानकारी की और संभावित संदिग्धों की तलाश में जाल बिछाया है।
पुलिस मृतक के स्वभाव, दिनचर्या और उसकी गतिविधियों को खंगाल रही है, लेकिन जांच में सबसे बड़ी बाधा यह सामने आई है कि सोबरन मोबाइल फोन नहीं रखता था। मोबाइल होता तो मृतक के हत्यारों तक पहुंचा आसान होता। वही पुलिस ने कुद्दीपुर गांव जाकर जानकारी हासिल की है। बताया गया है कि दावत खाने के बाद वह अकेला निकला नगला भूढ से होकर निकला है। अब पुलिस ने नगला भूढ गांव में जाल फैला दिया है। पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर हत्या की वजह क्या थी। परिजनों का कहना है कि सोबरन की किसी से ऐसी कोई रंजिश या पुराना विवाद नहीं था, जो हत्या का कारण बन सके। तेरहवीं की दावत खाने के बाद लौटते समय आखिर ऐसा क्या हुआ कि उसकी तीन गोलियां मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। गोली मारने के तरीके से यह स्पष्ट होता है कि हमलावरों में उसके प्रति गहरी नाराजगी या गुस्सा था। जिस स्थान पर सोबरन का शव मिला, वहां उसका पहुंचना परिजनों के गले नहीं उतर रहा है। पुलिस को दो अलग-अलग जगह खून के निशान मिले हैं, जबकि शव से करीब सौ मीटर दूर उसकी साइकिल पड़ी मिली। इससे यह आशंका गहराती जा रही है कि सोबरन ने पहले जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की और हमलावरों ने उसका पीछा कर गोली मार दी। हालांकि घटनास्थल से लेकर झाड़ियों तक कहीं भी घसीटे जाने या संघर्ष के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हमलावर एक या दो नहीं, बल्कि संख्या में अधिक हो सकते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले सोबरन को गोली मारी गई और फिर छुपाने के इरादे से उसके शव को उठाकर झाड़ियों की ओर ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि हत्या के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। कई बिंदुओं पर पुलिस टीम काम कर रही हैं और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun