KAIMGANJ NEWS गोली मारकर की मजदूर की हत्या, शव खेत में फेंक -अज्ञात हत्यारे मौके से हुए फरार

Picsart 25 12 25 13 22 57 054

KAIMGANJ NEWS – श्रमिक अपने घर से पड़ोसी गांव में मजदूरी करने की कहकर, बाद में वहीं के दूसरे गांव में दावत खाकर लौटने की कह कर गया था , लहू लुहान शव मिलते ही परिवार में मचा कोहराम , पुलिस प्रशासन पहुंचा मौके पर
कायमगंज /फर्रुखाबाद
कानून व्यवस्था को सीधी चुनौती देने वाली यह हृदय विदारक घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव मई रसीदपुर निवासी 45 वर्षीय मजदूर सोवरनसिंह पुत्र सियाराम के साथ घटित हुई जिसका गोलियों से छलनी हुआ लहू लोहान शव पड़ोसी गांव के खेत में पड़ा मिला ।

IMG 20251220 WA01681

मृतक मजदूर अपने परिवार का अकेला खेवनहार था । मौत की सूचना पर पहुंचे परिजन शव देखते ही बिलख पड़े ।
. मृतक की पहचान सोबरन सिंह (45) पुत्र सियाराम के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रहा है कि बुधवार देर रात अज्ञात हत्यारे हमलावरों ने सोबरन की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक कर फरार हो गए। परिजनों के अनुसार, सोबरन सिंह बुधवार सुबह करीब 8 बजे घर से निकले थे। उन्होंने परिजनों को बताया था कि वे पास के गांव सहसा जगदीपुर में मजदूरी करने जा रहे हैं और उसके बाद पड़ोसी गांव कुतुबुद्दीनपुर में शिवकुमार यादव के पिता ब्रह्मानंद की तेरहवीं संस्कार की दावत में शामिल होंगे।

Picsart 25 12 25 13 22 08 893

जब सोबरन देर रात तक घर वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन देर रात में उनका कोई सुराग नहीं लगा। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे जब गांव का ही एक युवक अपने खेत की सिचाई जा रहा था, उसने कुतुबुद्दीन नगर निवासी राजकेश यादव के खेत के पास झाड़ियां में सोबरन का लहूलुहान शव पड़ा देखा। शव के पास काफी खून पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर कोतवाली कायमगंज प्रभारी मदन मोहन चर्तुवेदी पुलिस बल के साथ पहुंचे। घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर भूरे नामक व्यक्ति के खेत में मृतक की साइकिल पड़ी हुई थी और जमीन पर एक खोखा कारतूस भी पड़ा मिला। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी और अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों हेतु वीडियो व फोटोग्राफी के साथ नमूने एकत्र किए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भाई जयशरण ने बताया कि सोबरन बुधवार सुबह घर पर मजदूरी के वाद दावत खाने की कह कर गए थे । जब देर रात तक वापस नहीं लौटे तो संभावित स्थानों पर पता लगाया किन्तु कहीं भी पता नहीं चला । आज सवेर शव खेत में पड़ा मिला। जिन्हें गोली मारी गई है। सोबरन सिंह अपने परिवार का अकेला मुख्य सहारा थे। उनकी मौत की खबर सुनते ही पत्नी पानवती और बेटियां काजल (14) व नेहा (13) का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का एक बेटा अंकित दिल्ली में काम करता है, जिसे घटना की सूचना दे दी गई है। सोबरन पहले ही अपनी तीन बेटियों की शादी कर चुके थे। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शव पर चोटों के निशान मिले हैं। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय का स्पष्ट पता चल सकेगा। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा बताया गया है कि मृतक सोबरन के शरीर पर तीन जगह गोलियां लगने के निशान प्रतीत हो रहे हैं । एक गोली मृतक के सीने में और दो गोलियाँ पीठ में मार कर हमलावरों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes