KAIMGANJ NEWS ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में सचिवों ने डीएससी डोंगल जमा किए

IMG 20251215 WA0225

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग के कर्मचारियों ने ऑनलाइन उपस्थिति एवं गैर विभागीय कार्यों के विरोध में चल रहे सामूहिक सत्याग्रह के तहत सोमवार को अपने डीएससी डोंगल जमा कर दिए। यह कार्रवाई प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर की गई।
सोमवार को खंड विकास कार्यालय में समस्त सचिवों ने सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को अपने-अपने डोंगल सौंपते हुए इसकी प्राप्ति स्वीकार करने का अनुरोध किया। सचिवों का कहना है कि ऑनलाइन उपस्थिति और गैर विभागीय कार्यों से कार्यभार बढ़ा है, जिससे मूल पंचायत कार्य प्रभावित हो रहे हैं। डीएससी जमा करने वालों में आनंद गंगवार, रेनू शाक्य, रणवीर सिंह, हृदेश्य पाण्डेय, शशि देव सिंह, रवेन्द्र कुमार सिंधु, रंजीत यादव, विवेक बाबू मिश्रा, शुभम तिवारी, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, विवेक कुमार, विजय शंकर और मो. आसिफ शामिल रहे।
सचिवों ने स्पष्ट किया कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने तक सत्याग्रह जारी रहेगा। वहीं विभागीय अधिकारियों ने मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजे जाने की बात कही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes