KAIMGANJ NEWS संधिग्ध हालात में मौत, परिवार में मचा कोहराम

IMG 20251210 WA0252

KAIMGANJ NEWS -घसिया चिलौली गांव की है घटना, पत्नी बोली पति ने लगाई फांसी, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
नगर से सटे गांव घसिया चिलौली में संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पिता द्वारा पुलिस को दी गई। जिस पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए।
घसिया चिलौली गांव निवासी सतीश चंद के 22 वर्षीय पुत्र शिवमंगल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी संजना ने बताया कि वह सुबह साढ़े नौ बजे खाना बना रही थी। तभी कमरे में शिवमंगल ने पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। यह देखकर वह घबरा गई और उसने पड़ोस में रहने वाले एक युवक को बुलाकर शव को नीचे उतारा। घटना की जानकारी मिलने पर तम्बाकू गोदाम में काम करने गया मृतक का पिता सतीश और उसका चचेरा भाई सुबीन भी घर आ गया और पड़ोस के एक डाक्टर को बुलाकर दिखाया। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी मौके पर पहुंच गए। सतीश ने बताया कि शिवमंगल का पिछले साल ही संजना के साथ विवाह हुआ था। उसने बताया कि उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। मृतक अपने चचेरे भाई चंदन की दुकान पर काम करता था। उसने बताया कि उसका छोटा बेटा अंशुमान और बेटी दिव्या स्कूल गए हुए थे। घर पर बहू और शिवमंगल ही थे। वहां मौजूद परिवार वाले मौत को संदिग्ध मान रहीं थीं। घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक के पिता की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने बताया कि फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes