KAIMGANJ NEWS – जरूरत पर अभी तक बोए जाने वाले उर्वरक नदारत थे , अब फसलों में लगाने के लिए नहीं मिल पा रही यूरिया
कायमगंज / फर्रुखाबाद
चाहे शासन की अनदेखी हो या फिर प्रशासन की घोर लापरवाही स्थित हकीकत में चाहे जो भी हो लेकिन मेहनतकश किसान हर हाल में परेशान ही हो रहा है । गेहूं आदि की बीज बुवाई के समय वोने वाली डीएपी व एनपीके की जब जरूरत थी । उस समय यह खादें नहीं मिल पा रही थीं । निर्धारित सरकारी रेट लगभग 1920 रुपए प्रतिबोरी बताया जा रहा है । जबकि प्राइवेट खाद विक्रेता इस खाद का प्रति पैकेट 2400 से लेकर 2700 रुपए तक वसूल कर ब्लैक में खुलेआम बेचते रहे । अब रवी सीजन की फसल बुवाई लगभग पूरी सी हो चुकी है । बहुत कम एरिया बुवाई के लिए बचा है । वास्तव में अब जरूरत है – गेहूं , तंबाकू, लहसुन, सरसों तथा सब्जियों में फसल बढ़ोतरी के लिए यूरिया खाद लगाने की ।जिनकी डिमांड तो बहुत अधिक है । लेकिन खाद यूरिया बाजार से गायब दिखाई दे रही है । कृषि उर्वरक केंद्रों , सरकारी व अर्द्ध सरकारी बिक्री केंद्रों के साथ ही प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर स्थापित सहकारी समितियां में इस खाद का पर्याप्त भंडार होना चाहिए । साथ ही केंद्र की मांग पर समय रहते यूरिया खाद की इन बिक्री केंद्रों को आपूर्ति सुनिश्चित कराई आनी चाहिए । यह सब कुछ है अथवा किया जा रहा है या फिर नहीं ?इसका कोई भी स्पष्ट उत्तर देने को तैयार नहीं है । सहकारी समितियों पर वहीं कुछ अन्य सीधे गवर्नमेंट नियंत्रण वाले विक्रय केन्द्रों पर खाद उपलब्ध होने की जैसे ही खबर मिलती है । जरूरतमंद किसानों की भीड़ वहां पहुंच जाती है । बेचारे लाइन में लगे रहते हैं । जिसे मिल गई, जितनी मिल गई , वह ठीक है, मांग के मुताबिक नहीं मिली तो बेचारा किसान कर ही क्या सकता है । बाकी लाइनों में लगे हुए भूखे प्यासे रहकर अपनी बारी का इंतजार करते रहते हैं और अंत में खाद न मिलने पर निराश होकर व्यवस्था को कोसते हुए अपने घर वापस चले आते हैं । यदि बात की जाए उन प्राइवेट उर्वरक बिक्री करने वालों की जिन्हें बिक्री हेतु लाइसेंस अनुबंध की शर्तों के अनुसार जिला प्रशासन स्तर से ही मिलता है । लेकिन काम प्राइवेट दुकानदार अपने मुताबिक करता है । जिसमें सबसे ज्यादा उसका ध्यान अधिक से अधिक मुनाफा कमाने पर रहता है , जैसी हालत में जिस यूरिया की प्रतिबोरी कीमत लगभग 270 रुपए निर्धारित होना बताई जा रही है । वही यूरिया की बोरी प्राइवेट दुकानों से 350 रुपए से लेकर 375 रुपए प्रतिबोरी के हिसाब से कीमत वसूल कर बेची जा रही है । यह काम कोई एक दुकानदार नहीं कर रहा है । लगभग हर जगह यूरिया खाद की चोर बाजारी चरम पर है । क्या इस स्थिति की प्रशासन को जानकारी नहीं हैं? यदि है ,तो ब्लॉक का सर्वोच्च अधिकारी खंड विकास अधिकारी, जिले का जिला कृषि अधिकारी, तहसील स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी इसके बाद जिले का प्रशासनिक अमला यूरिया की चोर बाजारी पर नियंत्रित करने के लिए प्रयास क्यों नहीं कर रहे हैं । शब्द अलग-अलग किंतु पीड़ित किसानों के द्वारा कही गई जा रही बातों का भाव यही है कि किसान यूरिया की कमी तथा हो रही चोर बाजारी के लिए शासन की अनदेखी के साथ ही प्रशासन की लापरवाही को ही जिम्मेदार मानकर कोस रहा है । उसका कहना है कि यदि यूरिया की कमी है तो दुकानदारों को मुंह मांगी कीमत देने पर जितनी चाहो उतनी बोरियां मिल जाती हैं । लेकिन शासन द्वारा निर्धारित दर पर एक भी बोरी मिल पाना संभव नहीं है । इसी के साथ किसानों का आक्रोश इस बात पर भी दिखाई दे रहा था कि सरकारी व अर्ध्द सरकारी विक्रय केंद्रों के साथ ही सहकारी समितियों पर भी चोरी छुपे खाद को अपने विश्वासपात्र दलालों के माध्यम से ब्लैक में बेचा जा रहा है । आखिर जिला स्तरीय सहकारिता विभाग के जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां तथा अपर जिला सहकारी अधिकारी एडीओ सहकारिता के साथ ही अन्य अधिकारी इन समितियों द्वारा की जा रही अनियमितताओं की ओर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं । यह सारी बातें किसानों को आशंकित कर रही हैं । कि इसका कारण कुछ भी हो , किन्तु यूरिया खाद की कमी दर्शाकर ब्लैक में बेचने का अवसर प्रदान कर रहा है । कई किसान संगठनों ने शीघ्र समय रहते खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने के साथ ही पर्याप्त मात्रा में खाद की आपूर्ति सुनिश्चित कराए जाने की व्यवस्था हेतु पहले भी प्रशासन से मांग की थी और यही मांग उनकी अब तक जारी है । लेकिन फिर भी अन्नदाता को खाद अधिक पैसे देकर ही खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है l
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug