Farrukhabad news पुराने भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़े, हुई 6 राउंड फायरिंग से गांव में दहशत, घटना में हुए दो लोग घायल

IMG 20250710 WA0150

Farrukhabad news फर्रुखाबाद :-
यह सनसनीखेज घटना जनपद के थाना जहानगंज के गांव जरारी में बीते दिन लगभग रात के 8:00 बजे होना बताई जा रही है । गांव जरारी वैसे भी संवेदनशील गांव है। बताया गया कि मंगलवार रात 8:00 बजे पुराने भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में कहा सुनी हुई देखते ही देखते मामले ने झगड़े का रूप ले लिया।

IMG 20251127 WA0312
मामला इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडों और तमंचों के साथ दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसी दौरान करीब 5 से 6 राउंड हवाई फायरिंग की गई, जिससे गांव में दहशत फैल गई।झगड़े की शुरुआत तब हुई जब जीशान पुत्र सलाउद्दीन ने पुरानी भूमि को लेकर चल रहे विवाद में दूसरे पक्ष पर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया। आरोप है कि इसी रंजिश में अनस पुत्र नसरूद्दीन, कैश पुत्र कासिम सहित कुछ लोग तमंचे व डंडे लेकर हवाई फायर करते हुए दौड़ पड़े। फायरिंग व मारपीट की इस घटना में चांद मियां और रेशमा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का उपचार जारी है। वहीं घटना के दौरान खेत में रखा करीब 12 बोरी आलू भी सूखकर खराब हो गया।गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन थाना पुलिस जहानगंज अब तक हवाई फायरिंग की घटना को मान नहीं रही है, और न ही किसी पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्रामीणों ने सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
रिपोर्टर, दीपक कुमार यादव, फर्रुखाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes