KAIMGANJ NEWS गंगा की पावन अविरल धारा में डुबकी लगा श्रद्धालुओं ने किया पुण्य लाभ अर्जित

IMG 20251105 WA0458

KAIMGANJ NEWS – गंगा एक नदी ही नहीं, वास्तव में यह भारतीय सभ्यता और संस्कृति एवं संपन्नता की अविरल धारा भी है
कायमगंज / फर्रुखाबाद
आज कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में गंगा के पावन तटों पर पहुंचे, गंगा भक्त श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ गंगा की पावन धारा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।मौका था मां गंगा पूजन स्नान दान का , इस पर्व पर हिंदू धर्मावलंबी स्नान के साथ ही दान भी करते हैं । उनका मानना है कि इस तरह किए गए दान से जहां एक ओर गरीब वर्ग का कुछ भला होता है तो वहीं उन्हें भी इसका पुण्य प्राप्त होता है । इस अवसर पर आज प्रातः से ही गंगा के पावन तट तीर्थ नगरी कंपिल से उत्तर ओर अटैना घाट पर गंगा स्नानार्थियों की भारी भीड़ पहुंची । यह सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा । लोगों ने यहां स्नान कर हवन पूजन तथा दान पुण्य किया । इस घाट पर बाहरी जनपदों के लोग भी गंगा स्नान के लिए हमेशा आते रहे हैं , ठीक उसी तरह इस बार भी यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही थी । यहां जिला फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, बदायूं , कासगंज , एटा , मैनपुरी, शिकोहाबाद आदि जनपदों के भी गंगा स्नान के लिए
काफी संख्या में श्रद्धालु आए और गंगा की धारा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया । ठीक इसी तरह कायमगंज से उत्तर ओर गंडुवा घाट तथा कस्बा शमशाबाद से भी उत्तर दिशा की ओर बह रही गंगा की धारा के ढाई घाट पर गंगा स्नानार्थियों की काफी भीड़ दिखाई दे रही थी । यहां भी स्थानीय लोगों के अलावा बाहरी जनपदों के लोग गंगा स्नान करने अच्छी खासी संख्या में आते हुए नजर आ रहे थे । गंगा घाट पर पुलिस व प्रशासनिक व्यवस्था चाक चौबंद नजर आ रही थी । गहराई के हिसाव से लगाए गए निशान से आगे गंगा की धारा के अंदर लोगों को जाने से रोका जा रहा था । जिससे कि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न घट सके । इसके अलावा रास्ते में भी कई जगह चौराहों आदि पर पुलिस के सिपाही तैनात किए गए थे । ताकि आवागवन एवं सुरक्षा व्यवस्था सही बनी रहे । कंपिल से लेकर शमशाबाद तक गंगा तट पर लगे जगह-जगह गंगा मेलों में व्यवस्था सही नजर आई । उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा संबंधित थानों के थाना प्रभारी स्थानीय खुफिया एजेंसी आदि सभी सुरक्षा व्यवस्था में सतर्क नजर आ रहे थे ।
इनसेट :-
कुछ जगह सकरी मोड़ो पर लगा जाम – तो सक्रिय पुलिस ने संभाली व्यवस्था
कायमगंज :-
सर्तक पुलिस एवं प्रशासनिक व्यवस्था के कारण समाचार लिखे जाने तक गंगा तट पर लगे किसी भी स्थान पर किसी भी तरह की किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है । हर जगह बड़ी संख्या में पहुंचे लोग गंगा स्नान करते नजर आए । किंतु फिर भी कुछ स्थानों पर सकरे मोड़ के मार्गों के कारण आवागमन के समय
जाम लगने के कारण बाधा उत्पन्न होती दिखाई दी । लेकिन लोगों की आपसी समझ तथा प्रशासनिक व्यवस्था के चलते जाम बहुत अधिक देर तक नहीं रहा ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes